Dhurandhar 2 real characters: धुरंधर 2 फिल्म इन दिनों केवल बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, बल्कि अपने किरदारों की असली पहचान को लेकर भी सुर्खियों में है। बता दें, फिल्म में दिखाए गए कई पात्र असली जीवन के सच को दिखाते हैं, जिनके बारे में अब नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं, तो आईए जानें इन पात्रों के बारे में…
फिल्मी किरदार नहीं, बल्कि सच में पाकिस्तान के एक पुलिस अधिकारी थे
इसमें सबसे पहला नाम है दाऊद इब्राहिम का, जिन्हें फिल्म में उनके असली नाम से ही दिखाया गया है और दूसरा नाम है आतिफ अहमद का किरदार अतीक अहमद से प्रेरित माना गया है, लेकिन सबसे मजेदार है, वे किरदार हैं जो संजय दत्त ने निभाए यानी चौधरी असलम। वो केवल फिल्मी किरदार नहीं, बल्कि सच में पाकिस्तान के एक पुलिस अधिकारी थे और उनकी पत्नी ने बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि चौधरी असलम का संजय दत्त बहुत बड़ा फैन था और संजय की फिल्में उन्हें बेहद पसंद थीं। हालांकि उन्होंने ये भी एक्सेप्ट किया कि फिल्म की कहानी पूरी हकीकत नहीं है।
इतना ही नहीं, फिल्म में चौधरी असलम की तुलना में उनकी असली लाइफ कहीं ज्यादा खतरनाक, साहसिक और मजेदार थी। बता दें, चौधरी असलम पर 11 बार हमले हुए लेकिन उन्होंने 10 हमले बचाए। 11वें हमले में उनकी गाड़ी को 10 किलो आरडीएक्स से उड़ा दिया गया, जिसमें उनकी मौत गई।
उजैर बलोच ने कभी भी कोई हत्याकांड नहीं किया
रियल लाइफ रहमान डकैत के करीबी दोस्त हबीब ने भी ये फिल्म देखी और उन्हें काफी पसंद आई। उन्होंने कहा कि फिल्म में कुछ और अच्छे गाने होते तो और मजा आ जाता। हबीब ने ये भी बताया कि पाकिस्तानी समाज ने रहमान डकैत को सम्मान नहीं दिया, जबकि भारत ने उनकी याद में श्रद्धांजलि भी दी।
बता दें, फिल्म में दानिश पंडोर ने उजैर बलोच का रोल अदा किया, जो रहमान डकैत के भाई थे और असल जिंदगी में उजैर बलोच ने बताया कि उन्होंने हमेशा लोगों के लिए काम किया, खासतौर पर लयारी क्षेत्र के गरीबों के लिए। उन्होंने बताया कि उन्होंने कभी भी कोई हत्याकांड नहीं किया। उनका मकसद बेरोजगारी और अन्य समस्याओं के खिलाफ आवाज उठाना था।
भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार
तो वहीं, आर. माधवन ने फिल्म में अजित डोभाल के किरदार को बखुबी निभाया है। अजित डोभाल, भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, जिन्होंने खुफिया और सुरक्षा मामलों में विशेष योगदान दिया है। बता दें, उनका पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें वे बताते हैं कि कैसे उन्होंने पाकिस्तान में रहकर अहम सूचना जुटाई और सारे खतरे का डटकर सामना किया। धुरंधर 2 फिल्म ने अपनी कहानी के जरिए न केवल मनोरंजन किया है बल्कि उन किरदारों की साहसिक जिंदगी को भी सामने रखा है।


