मुजफ्फरपुर में नए सिविल सर्जन डॉ. सुधीर कुमार:पदभार लेने के बाद कहा- AES नियंत्रण और ‘जीरो डेथ’ प्राथमिकता में होगी

मुजफ्फरपुर में नए सिविल सर्जन डॉ. सुधीर कुमार:पदभार लेने के बाद कहा- AES नियंत्रण और ‘जीरो डेथ’ प्राथमिकता में होगी

बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के आदेश के बाद डॉ. सुधीर कुमार ने मुजफ्फरपुर के नए सिविल सर्जन का पदभार ग्रहण कर लिया है। वे अपने वर्तमान कार्यों के साथ-साथ इस पद का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। डॉ. सुधीर कुमार लंबे समय से मुजफ्फरपुर जिले की विभिन्न स्वास्थ्य इकाइयों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले एक वर्ष से वे जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी के रूप में कार्यरत थे। उनके कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि एईएस (AES) पर सफल नियंत्रण और ‘जीरो डेथ’ की परिकल्पना को साकार करना रही है। ‘जीरो डेथ’ के लक्ष्य को हासिल करना लक्ष्य कार्यभार संभालने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मियों को संबोधित करते हुए डॉ. सुधीर कुमार ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता जिले को एईएस जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखना है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जिलाधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के सामूहिक सहयोग से इस वर्ष भी ‘जीरो डेथ’ के लक्ष्य को हासिल किया जाएगा। जिले के सभी चिकित्सकों और कर्मियों से अपील की कि वे अपने निर्धारित स्थान पर ससमय उपस्थित रहकर कार्यों का निर्वहन करें। उनकी मुख्य प्राथमिकता आम जनता को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना और सरकार की ओर से संचालित जन उपयोगी स्वास्थ्य योजनाओं में गुणात्मक सुधार लाना रहेगा। डॉ. कुमार ने वर्तमान में कार्यरत सभी पदाधिकारियों और कर्मियों के प्रयासों की सराहना की। बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के आदेश के बाद डॉ. सुधीर कुमार ने मुजफ्फरपुर के नए सिविल सर्जन का पदभार ग्रहण कर लिया है। वे अपने वर्तमान कार्यों के साथ-साथ इस पद का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। डॉ. सुधीर कुमार लंबे समय से मुजफ्फरपुर जिले की विभिन्न स्वास्थ्य इकाइयों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले एक वर्ष से वे जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी के रूप में कार्यरत थे। उनके कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि एईएस (AES) पर सफल नियंत्रण और ‘जीरो डेथ’ की परिकल्पना को साकार करना रही है। ‘जीरो डेथ’ के लक्ष्य को हासिल करना लक्ष्य कार्यभार संभालने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मियों को संबोधित करते हुए डॉ. सुधीर कुमार ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता जिले को एईएस जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखना है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जिलाधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के सामूहिक सहयोग से इस वर्ष भी ‘जीरो डेथ’ के लक्ष्य को हासिल किया जाएगा। जिले के सभी चिकित्सकों और कर्मियों से अपील की कि वे अपने निर्धारित स्थान पर ससमय उपस्थित रहकर कार्यों का निर्वहन करें। उनकी मुख्य प्राथमिकता आम जनता को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना और सरकार की ओर से संचालित जन उपयोगी स्वास्थ्य योजनाओं में गुणात्मक सुधार लाना रहेगा। डॉ. कुमार ने वर्तमान में कार्यरत सभी पदाधिकारियों और कर्मियों के प्रयासों की सराहना की।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *