दुनिया डिजिटल मीडिया से हैशटैग तक पहुंची: डॉ सुबोध

दुनिया डिजिटल मीडिया से हैशटैग तक पहुंची: डॉ सुबोध

भीलवाड़ा|विद्या प्रोफेशनल एंड टेक्निकल कॉलेज में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया। जिसका विषय “डिजिटल मीडिया में अंतर सांस्कृतिक दृष्टिकोण चुनौतियां एवं अवसर रहा। इस संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में संगम विश्वविद्यालय के उप कुलगुरु डॉ. मानस रंजन पाणिग्रही रहे। अध्यक्षता वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय की शोध निदेशक डॉ क्षमता चौधरी ने की। इस संगोष्ठी के मुख्य वक्ता के रूप में वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय के मीडिया एवं जर्नलिज्म विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ सुबोध कुमार अग्निहोत्री रहे एवं विशिष्ट अतिथि जायल नागौर राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पयोद जोशी रहे। इस कार्यक्रम में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से संपूर्ण भारत से 300 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया कॉलेज निदेशक एवं कार्यक्रम की मुख्य संरक्षक इंजीनियर गीता चौधरी ने स्वागत करते हुए महाविद्यालय की विकास यात्रा के बारे में विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम के संरक्षक एवं प्राचार्य डॉ जसवंत सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि संगोष्ठी का विषय आज के समय में डिजिटल मीडिया जिसमें विशेष तौर पर सोशल मीडिया की निरंतर बदलती स्थितियों को ध्यान में रखकर रखा गया ताकि संपूर्ण भारत के विषय विशेषज्ञ इस पर चर्चा करके इसका अध्ययन कर सके। कार्यक्रम के संयोजक शुभम ओझा ने दो दिवसीय संगोष्ठी का संक्षिप्त विवरण एवं संगोष्ठी की थीम मंथन के बारे में विस्तार से चर्चा की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *