जालंधर| इनोसेंट हार्ट्स आई सेंटर के नेत्र विशेषज्ञ और डिप्टी डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज डॉ. रोहन बौरी ने डिफर्ड लाइव रिफ्रेक्टिव सर्जरी की। यह सर्जरी “प्रेस बियॉन्ड” के नाम से की गई। जिसे शैक्षणिक उद्देश्य के लिए लाइव दिखाया गया। डॉ. बौरी ने अत्याधुनिक लेज़र तकनीक का इस्तेमाल करते हुए रोगी के दृष्टि दोष को ठीक किया, जिससे रोगी को पास और दूर दोनों के चश्मों की जरूरत नहीं रही। इस सर्जरी में उन्नत लेज़र सिस्टम का इस्तेमाल हुआ। इसके साथ ही इनोसेंट हार्ट्स आई सेंटर पंजाब का पहला ऐसा केंद्र बन गया है जहाँ ये तकनीक उपलब्ध है। यह सर्जरी सुपर स्पेशियलिटी आई हॉस्पिटल, बेंगलुरु में दिखाई गई, जिसे पूरे देश से आए 1,500 से अधिक नेत्र विशेषज्ञ और सर्जनों ने देखा।


