ब्यावर| राजकीय पशु चिकित्सालय के पोली क्लिनिक में उपनिदेशक पद पर डॉ. तरुण पंथ ने कार्यभार संभाल लिया है। अस्पताल को गत वर्ष प्रथम श्रेणी से पोली क्लिनिक में क्रमोन्नत किया था, लेकिन स्टाफ की कमी के कारण सुविधाएं पूरी तरह शुरू नहीं हो सकी थीं। वर्तमान में यहां एक डॉक्टर, दो कंपाउंडर और दो चपरासी ही कार्यरत हैं, जबकि पोली क्लिनिक में 5 डॉक्टर और 8 कंपाउंडर की नियुक्ति प्रस्तावित है। अस्पताल में रोजाना 60 से 80 पशुओं का आउटडोर रहता है। डॉ. पंथ के आने से जल्द ही आवश्यक स्टाफ की व्यवस्था होने और पशुपालकों को बेहतर व समय पर उपचार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


