गरीबों को मिलेगी निःस्वार्थ चिकित्सा सेवा-डॉ. नीतीश:केंद्रीय मंत्री ने हरिओम होमियो क्लिनिक का किया उद्घाटन

गरीबों को मिलेगी निःस्वार्थ चिकित्सा सेवा-डॉ. नीतीश:केंद्रीय मंत्री ने हरिओम होमियो क्लिनिक का किया उद्घाटन

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने मुंगेर के बरियारपुर प्रखंड स्थित कल्याणपुर गांव में हरिओम होमियो क्लिनिक का उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम प्रसिद्ध होमियोपैथिक चिकित्सक डॉ. नीतीश चंद्र दुबे उर्फ टीपू दुबे द्वारा आयोजित किया गया था। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से आए होमियोपैथिक चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। स्कूली बच्चों ने बैंड बजाकर ललन सिंह का अभिनंदन किया केंद्रीय मंत्री के आगमन पर कल्याणपुर गांव को सजाया गया था। उनके स्वागत में जगह-जगह तोरण द्वार बनाए गए थे, और स्कूली बच्चों ने बैंड बजाकर उनका अभिनंदन किया। ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा के साथ, दिल्ली से आए विशेषज्ञों द्वारा रंग-बिरंगे गुलाल भरे पटाखों से भी मंत्री का स्वागत किया गया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने डॉ. नीतीश दुबे की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि डॉ. नीतीश छात्र जीवन से ही उनके साथ रहे हैं और अपनी मेहनत व काबिलियत के दम पर देश-विदेश में ख्याति प्राप्त कर चुके हैं। मंत्री ने इसे मुंगेर के लिए गर्व का विषय बताया। मंत्री बोले-देश में कई स्थानों पर अस्पताल उन्होंने आगे कहा कि डॉ. नीतीश दुबे के भारत में कई स्थानों पर अस्पताल हैं और अब वे कल्याणपुर में भी गांव के लोगों के साथ-साथ आसपास के जिलों के निवासियों को होमियोपैथिक चिकित्सा सेवा प्रदान करेंगे। इस अवसर पर डॉ. नीतीश दुबे ने बताया कि कल्याणपुर गांव में अस्पताल खोलने का मुख्य उद्देश्य गरीब और असहाय लोगों को निःस्वार्थ भाव से चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराना है। इसके अलावा अन्य लोग जो इलाज के लिए आएंगे उन्हें बहुत कम दरों पर इलाज के साथ दवा दी जाएगी। इस मौके पर डॉ दिनेश दूबे, डॉ मनीष कुमार, अंशु कुमार सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने मुंगेर के बरियारपुर प्रखंड स्थित कल्याणपुर गांव में हरिओम होमियो क्लिनिक का उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम प्रसिद्ध होमियोपैथिक चिकित्सक डॉ. नीतीश चंद्र दुबे उर्फ टीपू दुबे द्वारा आयोजित किया गया था। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से आए होमियोपैथिक चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। स्कूली बच्चों ने बैंड बजाकर ललन सिंह का अभिनंदन किया केंद्रीय मंत्री के आगमन पर कल्याणपुर गांव को सजाया गया था। उनके स्वागत में जगह-जगह तोरण द्वार बनाए गए थे, और स्कूली बच्चों ने बैंड बजाकर उनका अभिनंदन किया। ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा के साथ, दिल्ली से आए विशेषज्ञों द्वारा रंग-बिरंगे गुलाल भरे पटाखों से भी मंत्री का स्वागत किया गया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने डॉ. नीतीश दुबे की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि डॉ. नीतीश छात्र जीवन से ही उनके साथ रहे हैं और अपनी मेहनत व काबिलियत के दम पर देश-विदेश में ख्याति प्राप्त कर चुके हैं। मंत्री ने इसे मुंगेर के लिए गर्व का विषय बताया। मंत्री बोले-देश में कई स्थानों पर अस्पताल उन्होंने आगे कहा कि डॉ. नीतीश दुबे के भारत में कई स्थानों पर अस्पताल हैं और अब वे कल्याणपुर में भी गांव के लोगों के साथ-साथ आसपास के जिलों के निवासियों को होमियोपैथिक चिकित्सा सेवा प्रदान करेंगे। इस अवसर पर डॉ. नीतीश दुबे ने बताया कि कल्याणपुर गांव में अस्पताल खोलने का मुख्य उद्देश्य गरीब और असहाय लोगों को निःस्वार्थ भाव से चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराना है। इसके अलावा अन्य लोग जो इलाज के लिए आएंगे उन्हें बहुत कम दरों पर इलाज के साथ दवा दी जाएगी। इस मौके पर डॉ दिनेश दूबे, डॉ मनीष कुमार, अंशु कुमार सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *