स्वदेशी जागरण मंच की गोरखपुर जिला इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। आजमगढ़ स्थित एक निजी अतिथि गृह में आयोजित ‘अंतर्राज्यीय स्वदेशी संकल्प यात्रा’ के दौरान एक संगठनात्मक बैठक हुआ। जिसमें पूर्वांचल के जाने-माने वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ. मुकेश शुक्ला को सर्वसम्मति से स्वदेशी जागरण मंच, गोरखपुर का जिला संयोजक मनोनीत किया गया। डॉ शुक्ला की अगुवाई में जिला इकाई के अन्य पदाधिकारीयों का भी मनोनयन किया गया। स्वदेशी विचार को जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया
यह घोषणा स्वदेशी जागरण मंच, पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र संयोजक अनुपम श्रीवास्तव की उपस्थिति में की गई। बैठक में मंच के प्रांत समन्वयक, स्वावलंबी भारत अभियान गोरक्ष प्रांत ईश्वर चंद ने संगठन की मजबूती और स्वदेशी विचार को जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया। प्रांत संयोजक धीरज राय के प्रस्ताव पर गोरखपुर जिला इकाई का गठन कर नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके दायित्व सौंपे गए। स्वदेशी जागरण मंच (गोरखपुर) की नए कार्यकारिणी स्वदेशी जागरण मंच (गोरखपुर) की नए कार्यकारिणी में जिला संयोजक के तौर पर डॉ. मुकेश शुक्ला सह-जिला संयोजक अजीत पाल, सह-जिला संयोजक डॉ. अमित मणि त्रिपाठी, जिला विचार विभाग प्रमुख ई. हरिश चन्द्र जायसवाल, जिला संपर्क प्रमुख गोस्वामी आलोक भारती, जिला प्रचार प्रमुख डॉ. देवेज्य श्रीवास्तव, जिला संघर्ष वाहिनी प्रमुख अनिता शर्मा, सह-जिला संघर्ष वाहिनी प्रमुख सोम नाथ गुप्ता, जिला युवा प्रमुख हिमांशु तिवारी, जिला सोशल मीडिया प्रमुख रवि श्रीवास्तव, जिला पर्यावरण प्रमुख परमात्मा धर दुबे शामिल हैं। स्वदेशी से ही समृद्ध होगा भारत
बैठक के दौरान मुख्य वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में स्वदेशी केवल एक विचार नहीं बल्कि भारत को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का एकमात्र मार्ग है। डॉ. मुकेश शुक्ला ने कहा कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना और अपनी सांस्कृतिक और आर्थिक जड़ों से जुड़ना ही संगठन का मुख्य लक्ष्य है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे जनपद के प्रत्येक ब्लॉक और ग्राम स्तर तक स्वदेशी का संदेश पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।


