सहरसा सदर अस्पताल के डॉ जयंत आशीष को लायंस क्लब के अध्यक्ष बनाया है। लायंस क्लब ऑफ सहरसा विशाल में नए नेतृत्व का चुनाव शहर के पूरब बाजार स्थित निजी होटल में आयोजित किया गया, जंहा दसवें इंस्टॉलेशन सेरेमनी और बैठक में डॉ. जयंत आशीष को सर्वसम्मति से क्लब का नया अध्यक्ष चुना गया। उनके साथ डॉ कुणाल गौरव को सचिव और ओम प्रकाश चौधरी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अध्यक्ष का पदभार संभालते हुए डॉ. जयंत आशीष ने कहा कि लायंस क्लब समाज सेवा का एक सशक्त मंच है। उनका प्रयास रहेगा कि क्लब के माध्यम से जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचे और मानवीय संवेदनाओं को बल मिले। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, रक्तदान और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने की बात कही। लायंस क्लब की सदस्यता की ग्रहण इसी बैठक के दौरान क्लब की इंस्टॉलेशन सेरेमनी भी आयोजित की गई। इसमें डॉ. विजय शंकर, डॉ. करुणा शंकर, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. प्रीति कुमारी, प्रवीण मिश्रा और सुशील सिंह सहित कुल आठ नए सदस्यों ने लायंस क्लब की सदस्यता ग्रहण की। सभी नए सदस्यों का पिन लगाकर स्वागत किया गया। इंस्टॉलेशन सेरेमनी निजी होटल के सभागार में संपन्न हुई। इस अवसर पर पटना से आए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रदीप खेतान, फर्स्ट लेडी रचना खेतान, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संजय अवस्थी, कैबिनेट सेक्रेटरी किशन बाजोरिया, जोनल चेयरपर्सन आर.के. पप्पू और रीजनल चेयरपर्सन लायन चंद्रशेखर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
सदस्यों ने डॉ. जयंत आशीष को दी बधाई लायंस क्लब ऑफ सहरसा विशाल द्वारा नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच शिविर, नेत्र जांच, रक्तदान शिविर और जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। बैठक में प्रत्येक माह नियमित बैठकें आयोजित करने, सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और सेवा कार्यों को और अधिक विस्तार देने पर सहमति बनी। क्लब के सदस्यों ने डॉ. जयंत आशीष को बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में क्लब समाज सेवा के क्षेत्र में नई पहचान बनाएगा और मिसाल कायम करेगा। सहरसा सदर अस्पताल के डॉ जयंत आशीष को लायंस क्लब के अध्यक्ष बनाया है। लायंस क्लब ऑफ सहरसा विशाल में नए नेतृत्व का चुनाव शहर के पूरब बाजार स्थित निजी होटल में आयोजित किया गया, जंहा दसवें इंस्टॉलेशन सेरेमनी और बैठक में डॉ. जयंत आशीष को सर्वसम्मति से क्लब का नया अध्यक्ष चुना गया। उनके साथ डॉ कुणाल गौरव को सचिव और ओम प्रकाश चौधरी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अध्यक्ष का पदभार संभालते हुए डॉ. जयंत आशीष ने कहा कि लायंस क्लब समाज सेवा का एक सशक्त मंच है। उनका प्रयास रहेगा कि क्लब के माध्यम से जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचे और मानवीय संवेदनाओं को बल मिले। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, रक्तदान और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने की बात कही। लायंस क्लब की सदस्यता की ग्रहण इसी बैठक के दौरान क्लब की इंस्टॉलेशन सेरेमनी भी आयोजित की गई। इसमें डॉ. विजय शंकर, डॉ. करुणा शंकर, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. प्रीति कुमारी, प्रवीण मिश्रा और सुशील सिंह सहित कुल आठ नए सदस्यों ने लायंस क्लब की सदस्यता ग्रहण की। सभी नए सदस्यों का पिन लगाकर स्वागत किया गया। इंस्टॉलेशन सेरेमनी निजी होटल के सभागार में संपन्न हुई। इस अवसर पर पटना से आए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रदीप खेतान, फर्स्ट लेडी रचना खेतान, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संजय अवस्थी, कैबिनेट सेक्रेटरी किशन बाजोरिया, जोनल चेयरपर्सन आर.के. पप्पू और रीजनल चेयरपर्सन लायन चंद्रशेखर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
सदस्यों ने डॉ. जयंत आशीष को दी बधाई लायंस क्लब ऑफ सहरसा विशाल द्वारा नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच शिविर, नेत्र जांच, रक्तदान शिविर और जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। बैठक में प्रत्येक माह नियमित बैठकें आयोजित करने, सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और सेवा कार्यों को और अधिक विस्तार देने पर सहमति बनी। क्लब के सदस्यों ने डॉ. जयंत आशीष को बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में क्लब समाज सेवा के क्षेत्र में नई पहचान बनाएगा और मिसाल कायम करेगा।


