डॉ. अनामिका पटेल ने केंद्रीय बजट को बताया दूरदर्शी:मोकामा में तेजस्वी पर भड़कीं, बोलीं – उन्हें बजट पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं

डॉ. अनामिका पटेल ने केंद्रीय बजट को बताया दूरदर्शी:मोकामा में तेजस्वी पर भड़कीं, बोलीं – उन्हें बजट पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता और विधान पार्षद डॉ. अनामिका सिंह पटेल ने रविवार को बाढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव पर तीखा हमला किया। तेजस्वी पर भड़कीं उन्होंने कहा कि ऐसे नेता, जो चुनाव के बाद महीनों तक सदन से गायब रहते हैं और जनता के बीच भ्रम फैलाने में लगे रहते हैं, उन्हें केंद्र और राज्य के बजट पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार नहीं है। किसानों को मिलेगी आर्थिक सहायता डॉ. पटेल ने इस अवसर पर केंद्रीय बजट को बिहार के विकास के लिए उपयोगी और दूरदर्शी बताते हुए कहा कि इसमें स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और आयुष्मान भारत योजना के तहत मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाने का भी उल्लेख किया, जिससे उन्हें आर्थिक सहायता मिलेगी। बंद पड़े उद्योगों पर भी बोलीं प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोकामा क्षेत्र में बंद पड़े उद्योगों जैसे भारत वैगन, सुता मिल, मैकडॉवेल और बाटा के सवाल पर डॉ. पटेल ने कहा कि राज्य सरकार उद्योगपतियों को सस्ती दरों पर जमीन उपलब्ध कराने के लिए तैयार है, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। बाढ़ और मोकामा को पर्यटन केंद्र बनेगें डॉ. पटेल ने कहा कि बाढ़ और मोकामा को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। बाढ़ स्थित उमानाथ मंदिर और मोकामा में तिरुपति मंदिर के निर्माण से पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि जलमार्गों के विकास पर जोर देने से पर्यावरण पर दबाव कम होगा और यह स्थल यातायात की तुलना में सस्ता व सुलभ साधन बनेगा। बजट में पांच लाख से अधिक आबादी वाले शहरों के लिए विशेष योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य शहरों को समृद्ध और व्यवस्थित बनाना है। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता और विधान पार्षद डॉ. अनामिका सिंह पटेल ने रविवार को बाढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव पर तीखा हमला किया। तेजस्वी पर भड़कीं उन्होंने कहा कि ऐसे नेता, जो चुनाव के बाद महीनों तक सदन से गायब रहते हैं और जनता के बीच भ्रम फैलाने में लगे रहते हैं, उन्हें केंद्र और राज्य के बजट पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार नहीं है। किसानों को मिलेगी आर्थिक सहायता डॉ. पटेल ने इस अवसर पर केंद्रीय बजट को बिहार के विकास के लिए उपयोगी और दूरदर्शी बताते हुए कहा कि इसमें स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और आयुष्मान भारत योजना के तहत मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाने का भी उल्लेख किया, जिससे उन्हें आर्थिक सहायता मिलेगी। बंद पड़े उद्योगों पर भी बोलीं प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोकामा क्षेत्र में बंद पड़े उद्योगों जैसे भारत वैगन, सुता मिल, मैकडॉवेल और बाटा के सवाल पर डॉ. पटेल ने कहा कि राज्य सरकार उद्योगपतियों को सस्ती दरों पर जमीन उपलब्ध कराने के लिए तैयार है, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। बाढ़ और मोकामा को पर्यटन केंद्र बनेगें डॉ. पटेल ने कहा कि बाढ़ और मोकामा को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। बाढ़ स्थित उमानाथ मंदिर और मोकामा में तिरुपति मंदिर के निर्माण से पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि जलमार्गों के विकास पर जोर देने से पर्यावरण पर दबाव कम होगा और यह स्थल यातायात की तुलना में सस्ता व सुलभ साधन बनेगा। बजट में पांच लाख से अधिक आबादी वाले शहरों के लिए विशेष योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य शहरों को समृद्ध और व्यवस्थित बनाना है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *