घर में छिपे ईरान के दुश्मन! अमेरिका-इज़रायल के लिए जासूसी के आरोप में दर्जनों लोग गिरफ्तार

घर में छिपे ईरान के दुश्मन! अमेरिका-इज़रायल के लिए जासूसी के आरोप में दर्जनों लोग गिरफ्तार

अमेरिका (United States Of America) और इज़रायल (Israel) का ईरान (Iran) के खिलाफ चल रहे युद्ध को 11 दिन पूरे हो चुके हैं और आज इस युद्ध का आज 12वां दिन है। इस युद्ध की वजह से मिडिल ईस्ट में हाहाकार मचा हुआ है। ईरान में जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। इतना ही नहीं, इज़रायल और मिडिल ईस्ट में अमेरिका के कई सहयोगी देशों को भी इस युद्ध की कीमत चुकानी पड़ी है और ईरान की जवाबी कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है। ईरान अपने दुश्मनों पर लगातार हमले कर रहा है। हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि ईरान के दुश्मन सिर्फ सरहद पार ही नहीं हैं।

घर में छिपे ईरान के दुश्मन

ईरान के दुश्मन घर में भी छिपे हुए हैं। हाल ही में ईरान ने दुश्मनों के लिए जासूसी करने के आरोप में दर्जनों लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसकी जानकारी देश की इंटेलिजेंस मिनिस्ट्री ने मंगलवार को दी। गिरफ्तार लोगों में दोहरी नागरिकता वाले लोग और विदेशी भी शामिल हैं, जो इज़रायल और अमेरिका के लिए जासूसी कर रहे थे और ईरान की खुफिया जानकारी लीक कर रहे थे।

देश की सुरक्षा के लिए खतरा

ईरानी इंटेलिजेंस मिनिस्ट्री ने बताया कि ये जासूस देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं। मिनिस्ट्री ने यह भी कहा कि पिछले कुछ दिनों में देश में अमेरिका और इज़रायल के 30 जासूस, अंदरूनी किराए के सैनिक और ऑपरेशनल एजेंट गिरफ्तार किए गए हैं। वहीँ इस युद्ध के दौरान अब तक लगभग 81 लोगों को ईरान की अंदरूनी जानकारी दुश्मनों के साथ शेयर करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पिछले साल इज़रायल और ईरान के बीच 12 दिन तक चले युद्ध के बाद से अब तक ईरान में सैकड़ों जासूसों को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *