भिवानी की बेटी से चरखी दादरी में दहेज प्रताड़ना करने का मामला सामने आया है। जिसकी करीब एक साल पहले ही शादी हुई थी। जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। भिवानी के गांव फुलपुरा निवासी नेहा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 जनवरी 2025 को उसकी शादी चरखी दादरी निवासी ललित के साथ हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुई थी। ससुराल वालों ने दहेज के लोभी है। शादी के कुछ दिन बाद उसे दहेज लाने के लिए मजबूर करने लगे। शादी में उसके पिता ने अपनी हैसियत से ज्यादा दान दहेज दिया था। वहीं दहेज कम लाने के लिए आरोपी ताने मारते रहते। वहीं सास-ससुर कहते थे कि हमने अपने बेटे की शादी तुझसे करवाकर बहुत बड़ी गलती कर दी। बेटे की शादी कहीं ओर करते तो तुझसे ज्यादा दान दहेज शादी में मिलता। वहीं ननद भी कम दहेज लाने के लिए ताने मारती और गाली-गलौज करती। महिला ने आरोप लगाए कि उसका पति मोटरसाइकिल की मांग करता था। वहीं ससुर नकद रुपए तो सास ने सोने की चेन तथा ननदों ने सोने के कड़े मांगे। जब दान दहेज देने से मना कर दिया तो ससुराल वालों ने साज-बाज करके मारपीट की। वहीं मारपीट करके कमरे में बंद कर देते और खाना-पानी नहीं देते। वहीं ससुराल वाले धमकी देते कि जब तक अपने घर से मोटरसाइकिल व मांगे गए आभूषण नहीं लेकर आएगी तो परेशान करते रहेंगे। 4 जुलाई को मारपीट करके घर से निकाल दिया। जब मायके वाले पंचायत लेकर गए और ससुराल वालों को समझाया। लेकिन उनके साथ गाली-गलौज की और धमकी दी कि अगर दहेज की मांग पूरी किए बिना तुम्हारी लड़की को दोबारा हमारे घर भेजा तो जान से मार देंगे। वहीं स्त्रीधन भी जबरदस्ती अपने पास रख लिया।


