गाजियाबाद में चाकू से गोदकर डबल मर्डर:ढाबे पर खाना खाते समय शराब पीकर मारपीट के बाद दोनों पक्षों में चाकू चले

गाजियाबाद में चाकू से गोदकर डबल मर्डर:ढाबे पर खाना खाते समय शराब पीकर मारपीट के बाद दोनों पक्षों में चाकू चले

गाजियाबाद के खोड़ा में शुक्रवार देर रात एक ढाबे पर हुए विवाद में 2 युवकों का मर्डर कर दिया गया। जहां खाने के पैसे अधिक मांगने पर विवाद हुआ। जिसके बाद चाकूबाजी हुई। पूरी घटना घटना अंबेडकर गेट के पास स्थित वैष्णो ढाबे पर हुई। घटना की सूचना पर एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव और डीसीपी मौके पर पहुंचे। रात तक पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी। खाना खाने पर हुआ विवाद पुलिस ने बताया कि वैष्णो ढाबे पर खाना परोसने में देरी को लेकर दोनों पक्षों में पहले बहस हुई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने चाकू निकाल लिए। जिसमें खोड़ा निवासी सत्यम और उसका दोस्त श्रीपाल का मर्डर कर दिया गया। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई, खाना खा रहे लोग भाग निकले। घटना के बाद ढाबे और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आरोपी मौके से पैदल ही फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। शराब के नशे में हुआ विवाद डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना के समय दोनों पक्षों ने शराब का सेवन किया हुआ था। उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने रात में 4 लोगों को हिरातस में ले लिया है। जहां पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। मौके पर सीसी टीवी को भी देखा जा रहा है। तीसरा युवक नशे में सहीं नहीं बोल पाया एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि दो श्रीपाल (25 साल) मूल रूप से बहराइच का रहने वाला था। जो खोड़ा के नेहरु विहार में किराए पर रह रहा था। वहीं सत्यम (26 साल) की हत्या हुई। तीसरा इनका साथी सही नहीं बोल पा रहा था, जो शराब का सेवन किए हुए था। जांच में आया कि पैसे अधिक मांगने पर विवाद हुआ। खोड़ा निवासी धर्मेंद्र का वैष्णो ढाबा है। हत्या करने वालों में रात में सूरज, राजन और विशेष की पहचान हो चुकी है। डीसीपी ट्रांस हिंडन का बयान डीसीपी ड्रांस हिंडन निमीष पाटिल ने बताया कि डायल 112 की सूचना पर खोड़ा पुलिस और एसीपी इंदिरापुरम मौके पर पहुंचे। जहां तीन लोगों को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, इनमें 2 की मौत हो गई। परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जायेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *