होली के कारण ट्रेनों में भीड़ है। इसी के साथ ही नशा खुरानी गिरोह के सदस्य भी सक्रिया हो गए हैं। आरपीएफ और रेल पुलिस की ओर से मंगलवार रात जयनगर से नई दिल्ली जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन समेत लंबी दूरी की विभिन्न ट्रेनों में जागरूकता अभियान चलाया। जीआरपी थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर बीरबल राय के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने नशा खुरानी से सतर्क रहने से संबंधित बैनर लेकर स्टेशन पर फ्लैग मार्च किया। इस दौरान यात्रियों से नाशा खुरानी गिरोह से बचने का आह्वान किया। अपरिचित यात्रियों से किसी प्रकार का कोई लेनदेन, खाने-पीने का सामान, प्रसाद कोल्ड ड्रिंक आदि नहीं लेने का आह्वान किया गया। यात्रियों को बताया गया कि यात्री के भेष में नशा खुरानी के सदस्य हो सकते हैं, जो आपकी कमाई को खत्म कर सकते हैं।
खासकर दिल्ली, पंजाब, मुंबई, कोलकाता आदि रूट से समस्तीपुर स्टेशन पहुंचने वाली ट्रेनों में इस तरह का जागरूकता अभियान चलाया गया। एक सप्ताह में 4 यात्री बेहोश मिल चुके हैं
पिछले एक सप्ताह के दौरान विभिन्न ट्रेनों में 4 यात्री बेहोशी की स्थिति में मिले थे। माना जा रहा है कि इन यात्रियों को नशा खुरानी गिरोह के सदस्यों ने अपना शिकार बनाया है। बेहोश यात्री मिलने के बाद से रेल पुलिस पूरा सतर्क मोड में है। मुजफ्फरपुर से लेकर झाझा तक विशेष सर्च अभियान जीआरपी थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर बीरबल राय ने बतलाया कि होली के मौके पर प्रदेशों से बड़ी संख्या में लोग लौट रहे हैंं, ऐसी स्थिति में नशा पुरानी गिरोह के सदस्य उनकी कमाई को लूटने के फिराक में है। जिसको देखते हुए जीआरपी की ओर से मुजफ्फरपुर से लेकर झाझा तक विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान माइकिंग के जरिए लोगों को सतर्क किया जा रहा है। इसके साथ ही ट्रेन की बगियां में भी संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। होली के कारण ट्रेनों में भीड़ है। इसी के साथ ही नशा खुरानी गिरोह के सदस्य भी सक्रिया हो गए हैं। आरपीएफ और रेल पुलिस की ओर से मंगलवार रात जयनगर से नई दिल्ली जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन समेत लंबी दूरी की विभिन्न ट्रेनों में जागरूकता अभियान चलाया। जीआरपी थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर बीरबल राय के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने नशा खुरानी से सतर्क रहने से संबंधित बैनर लेकर स्टेशन पर फ्लैग मार्च किया। इस दौरान यात्रियों से नाशा खुरानी गिरोह से बचने का आह्वान किया। अपरिचित यात्रियों से किसी प्रकार का कोई लेनदेन, खाने-पीने का सामान, प्रसाद कोल्ड ड्रिंक आदि नहीं लेने का आह्वान किया गया। यात्रियों को बताया गया कि यात्री के भेष में नशा खुरानी के सदस्य हो सकते हैं, जो आपकी कमाई को खत्म कर सकते हैं।
खासकर दिल्ली, पंजाब, मुंबई, कोलकाता आदि रूट से समस्तीपुर स्टेशन पहुंचने वाली ट्रेनों में इस तरह का जागरूकता अभियान चलाया गया। एक सप्ताह में 4 यात्री बेहोश मिल चुके हैं
पिछले एक सप्ताह के दौरान विभिन्न ट्रेनों में 4 यात्री बेहोशी की स्थिति में मिले थे। माना जा रहा है कि इन यात्रियों को नशा खुरानी गिरोह के सदस्यों ने अपना शिकार बनाया है। बेहोश यात्री मिलने के बाद से रेल पुलिस पूरा सतर्क मोड में है। मुजफ्फरपुर से लेकर झाझा तक विशेष सर्च अभियान जीआरपी थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर बीरबल राय ने बतलाया कि होली के मौके पर प्रदेशों से बड़ी संख्या में लोग लौट रहे हैंं, ऐसी स्थिति में नशा पुरानी गिरोह के सदस्य उनकी कमाई को लूटने के फिराक में है। जिसको देखते हुए जीआरपी की ओर से मुजफ्फरपुर से लेकर झाझा तक विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान माइकिंग के जरिए लोगों को सतर्क किया जा रहा है। इसके साथ ही ट्रेन की बगियां में भी संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है।


