बांका में आयोजित पूर्व बिहार के सबसे बड़े धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन मंदार महोत्सव सह बौंसी मेला के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम का तीसरा दिन पूरी तरह संगीतमय प्रस्तुतियों के नाम रहा। आयोजित म्यूजिकल नाइट में बॉलीवुड के नामचीन कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।सांस्कृतिक मंच पर युवा और चर्चित गायकों की शानदार परफॉर्मेंस ने महोत्सव के माहौल को संगीत की सुरलहरियों से सराबोर कर दिया। कलाकार ने मंच से नीचे उतरकर दर्शकों के बीच दी प्रस्तुति इंडियन आइडल फेम बॉलीवुड सिंगर कपिल थापा, सुभो श्री और राकेश सोनू ने अपनी सुरीली आवाज और ऊर्जावान अंदाज से दर्शकों का दिल जीत लिया। तीनों कलाकारों की प्रस्तुतियों पर दर्शक लगातार तालियां बजाते और गीतों के साथ झूमते नजर आए। बॉलीवुड के कलाकार मंच से नीचे उतरकर दर्शकों के पास प्रस्तुति देते ही दर्शक भी झूम उठे। जब कोई बात बिगड़ जाए…पर नाचा बांका कार्यक्रम के दौरान राकेश सोनू ने “एहसास नहीं तुमको मैं प्यार करूं कितना”, “ये काली काली आंखें, ये गोरे गोरे गाल” जैसे लोकप्रिय गीतों से माहौल को रोमांटिक रंग में रंग दिया। वहीं सुभो श्री ने “देवा श्री गणेशा”, “जब कोई बात बिगड़ जाए” और “पल पल दिल के पास” जैसे सदाबहार गीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कपिल थापा ने “कैसे हुआ इतना जरूरी कैसे हुआ”, “तू पास है मेरे पास है” और “ओम शांति ओम” जैसे हिट बॉलीवुड गानों से समां बांध दिया। कलाकारों ने फिल्मी गीतों के साथ-साथ भक्ति एल्बमों के लोकप्रिय भजनों को भी अपनी प्रस्तुति में शामिल किया, जिससे हर वर्ग के दर्शक कार्यक्रम से जुड़ सके।इस संगीतमय आयोजन में दर्शक उत्साहपूर्वक कलाकारों का उत्साहवर्धन करते रहे। म्यूजिकल नाइट के समापन के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का यह रंगारंग अध्याय समाप्त हुआ। आयोजकों ने बताया कि अब महोत्सव के अगले चरण में साहित्यिक मंच का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न साहित्यिक गतिविधियां आयोजित होंगी। कार्यक्रम के दौरान उद्घोषक के रूप में चंदन मिश्रा मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम के अवसर पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद रहे। जिला प्रशासन भी मौके पर मुस्तैद थे। बांका में आयोजित पूर्व बिहार के सबसे बड़े धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन मंदार महोत्सव सह बौंसी मेला के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम का तीसरा दिन पूरी तरह संगीतमय प्रस्तुतियों के नाम रहा। आयोजित म्यूजिकल नाइट में बॉलीवुड के नामचीन कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।सांस्कृतिक मंच पर युवा और चर्चित गायकों की शानदार परफॉर्मेंस ने महोत्सव के माहौल को संगीत की सुरलहरियों से सराबोर कर दिया। कलाकार ने मंच से नीचे उतरकर दर्शकों के बीच दी प्रस्तुति इंडियन आइडल फेम बॉलीवुड सिंगर कपिल थापा, सुभो श्री और राकेश सोनू ने अपनी सुरीली आवाज और ऊर्जावान अंदाज से दर्शकों का दिल जीत लिया। तीनों कलाकारों की प्रस्तुतियों पर दर्शक लगातार तालियां बजाते और गीतों के साथ झूमते नजर आए। बॉलीवुड के कलाकार मंच से नीचे उतरकर दर्शकों के पास प्रस्तुति देते ही दर्शक भी झूम उठे। जब कोई बात बिगड़ जाए…पर नाचा बांका कार्यक्रम के दौरान राकेश सोनू ने “एहसास नहीं तुमको मैं प्यार करूं कितना”, “ये काली काली आंखें, ये गोरे गोरे गाल” जैसे लोकप्रिय गीतों से माहौल को रोमांटिक रंग में रंग दिया। वहीं सुभो श्री ने “देवा श्री गणेशा”, “जब कोई बात बिगड़ जाए” और “पल पल दिल के पास” जैसे सदाबहार गीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कपिल थापा ने “कैसे हुआ इतना जरूरी कैसे हुआ”, “तू पास है मेरे पास है” और “ओम शांति ओम” जैसे हिट बॉलीवुड गानों से समां बांध दिया। कलाकारों ने फिल्मी गीतों के साथ-साथ भक्ति एल्बमों के लोकप्रिय भजनों को भी अपनी प्रस्तुति में शामिल किया, जिससे हर वर्ग के दर्शक कार्यक्रम से जुड़ सके।इस संगीतमय आयोजन में दर्शक उत्साहपूर्वक कलाकारों का उत्साहवर्धन करते रहे। म्यूजिकल नाइट के समापन के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का यह रंगारंग अध्याय समाप्त हुआ। आयोजकों ने बताया कि अब महोत्सव के अगले चरण में साहित्यिक मंच का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न साहित्यिक गतिविधियां आयोजित होंगी। कार्यक्रम के दौरान उद्घोषक के रूप में चंदन मिश्रा मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम के अवसर पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद रहे। जिला प्रशासन भी मौके पर मुस्तैद थे।


