Don 3 Controversy: बॉलीवुड की फेमस फ्रेंचाइजी ‘डॉन 3’ को लेकर हाल ही में बड़ी सनसनी मची है। खबरें आई थीं कि फिल्म के लीड एक्टर रणवीर सिंह ने अचानक फिल्म छोड़ दी, जिससे रणवीर और उनकी को-फाउंडेड कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट के बीच तनाव बढ़ गया है। साथ ही, फिल्म के प्री-प्रोडक्शन में हुए खर्चों को लेकर एक्सेल एंटरटेनमेंट ने रणवीर सिंह से लगभग 40 करोड़ रुपए का मुआवजा मांगने की बात भी सामने आई।
झगड़े को सुलझाने की कोशिश
खबरों के बीच, विवाद ने बॉलीवुड के बड़े स्टार और निर्माता आमिर खान को भी बीच में आने पर मजबूर कर दिया था। कहा जा रहा था कि आमिर ने रणवीर और फरहान अख्तर के बीच चल रहे इस झगड़े को सुलझाने की कोशिश की। हालांकि, आमिर खान ने इन दावों को पूरी तरह से खारिज किया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि उनका इस मामले में कोई भी हस्तक्षेप नहीं है।
बता दें, बॉलीवुड के कई जाने-माने फिल्ममेकर और कलाकार आमिर खान के मुंबई आवास पर एक सभा के लिए इकठ्ठा हुए थे। इस मीटिंग में करण जौहर, साजिद नाडियाडवाला, एकता कपूर, फरहान अख्तर, रितेश सिधवानी, जोया अख्तर और पुनीत गोयनका जैसे नामी प्रोड्यूसर भी शामिल थे। हालांकि, इस बैठक का विषय फिलहाल साफ नहीं हुआ है और ये तय नहीं किया जा सका कि ये मुलाकात ‘डॉन 3’ के विवाद से जुड़ी हुई थी या किसी और मुद्दे पर।
‘डॉन 3’ की शूटिंग और रिलीज समय
फिल्म की इस अनिश्चितता ने बेहतरीन पसंदीदा फ्रेंचाइजी के फैंस में निराशा फैला दी है। अब industry insiders और फैंस ये उम्मीद कर रहे हैं कि विवाद जल्द सुलझ जाए ताकि ‘डॉन 3’ की शूटिंग और रिलीज समय पर हो सके। अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।


