काली मंदिर से तोड़कर दान पेटी व घंटी चोरी

काली मंदिर से तोड़कर दान पेटी व घंटी चोरी

आजमनगर | पलसा काली मंदिर का अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर दान पेटी और घंटी की चोरी कर ली। घटना के चोरों ने मंदिर परिसर में लगे ताले को तोड़कर दान पेटी को उठा लिया। बाद में मंदिर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर टूटी हुई दान पेटी पाई गई। मंदिर के पुजारी सितेश शर्मा ने बताया कि दान पेटी में करीब 35 हजार रुपये नकद थे। आजमनगर थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। प्रभारी थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है और पुलिस जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करेगी। कटिहार | पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के अंतर्गत कटिहार रेल मंडल में पदस्थापित मंडल वाणिज्य प्रबंधक संगीता मीणा का हाजीपुर जोन में स्थानांतरण हो गया है। विदाई समारोह में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संगीता मीणा के कार्यकाल की सराहना की। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनूप कुमार सिंह, सहायक वाणिज्य प्रबंधक जितेंद्र कुमार सिंह, निशांत कुमार सहित वाणिज्य विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वाणिज्य कार्यालय अधीक्षक जेनी लकड़ा ने किया। संगीता मीणा ने रेल मंडल में मिले सहयोग के लिए सभी सहकर्मियों का आभार व्यक्त किया। आजमनगर | पलसा काली मंदिर का अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर दान पेटी और घंटी की चोरी कर ली। घटना के चोरों ने मंदिर परिसर में लगे ताले को तोड़कर दान पेटी को उठा लिया। बाद में मंदिर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर टूटी हुई दान पेटी पाई गई। मंदिर के पुजारी सितेश शर्मा ने बताया कि दान पेटी में करीब 35 हजार रुपये नकद थे। आजमनगर थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। प्रभारी थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है और पुलिस जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करेगी। कटिहार | पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के अंतर्गत कटिहार रेल मंडल में पदस्थापित मंडल वाणिज्य प्रबंधक संगीता मीणा का हाजीपुर जोन में स्थानांतरण हो गया है। विदाई समारोह में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संगीता मीणा के कार्यकाल की सराहना की। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनूप कुमार सिंह, सहायक वाणिज्य प्रबंधक जितेंद्र कुमार सिंह, निशांत कुमार सहित वाणिज्य विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वाणिज्य कार्यालय अधीक्षक जेनी लकड़ा ने किया। संगीता मीणा ने रेल मंडल में मिले सहयोग के लिए सभी सहकर्मियों का आभार व्यक्त किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *