Netflix पर फूटा डोनाल्ड ट्रंप का गुस्सा, ‘एपस्टीन फाइल्स’ में आया था नाम, बोले- नतीजा भुगतना होगा…

Netflix पर फूटा डोनाल्ड ट्रंप का गुस्सा, ‘एपस्टीन फाइल्स’ में आया था नाम, बोले- नतीजा भुगतना होगा…

Donald Trump Lashes On Netflix: हॉलीवुड की दुनिया में इन दिनों नेटफ्लिक्स की एक डील को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रीमिंग दिग्गज नेटफ्लिक्स की बोर्ड सदस्य सुसान राइस को लेकर तीखा हमला बोला है। ट्रंप ने सार्वजनिक तौर पर मांग की है कि कंपनी राइस को तुरंत पद से हटाए, वरना परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे।

ये विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब नेटफ्लिक्स 83 अरब डॉलर के बड़े सौदे के तहत वॉर्नर ब्रोज को खरीदने की कोशिश में जुटा है। इस अधिग्रहण की दौड़ में पैरामाउंट स्काई डांस भी शामिल है, जिसने काउंटर ऑफर देकर मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है।

आखिर क्यों भड़के ट्रंप? (Donald Trump Lashes On Netflix)

मामला तब गरमाया जब सुसान राइस ने पूर्व फेडरल अभियोजक प्रीत के पॉडकास्ट में देश की मौजूदा राजनीतिक हालत पर टिप्पणी की। उन्होंने हिंट दिया कि अगर आगामी चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी दोबारा सत्ता में आती है, तो उन कंपनियों के खिलाफ जवाबदेही की नीति अपनाई जा सकती है जिन्होंने ट्रंप प्रशासन के दौरान नियमों से बचने की कोशिश की।

Donald Trump Lashes On Netflix

राइस ने ट्रंप पर बोला सीधा हमला? (Donald Trump Lashes On Netflix)

राइस के इस बयान को ट्रंप ने सीधा हमला मानते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कड़ा संदेश जारी किया। उन्होंने राइस को राजनीतिक रूप से पक्षपाती बताते हुए नेटफ्लिक्स से तत्काल कार्रवाई की मांग की। इतना ही नहीं, ट्रंप ने दक्षिणपंथी कार्यकर्ता लोरा लूमर के पोस्ट को भी साझा किया, जिसमें नेटफ्लिक्स-वॉर्नर डील को रोकने की अपील की गई थी।

क्या ट्रंप बदल रहे हैं रुख?

पहले ट्रंप ने संकेत दिया था कि वे इस कॉर्पोरेट विलय में दखल नहीं देंगे। लेकिन हालिया घटनाक्रम से यह साफ है कि वे पैरामाउंट स्काईडांस के प्रस्ताव के प्रति नरम रुख रखते दिख रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में बढ़ती ताकत को लेकर व्हाइट हाउस की दिलचस्पी स्वाभाविक है।

बता दें कुछ समय पहले रिलीज हुई एपस्टीन फाइल्स जिसमें कथित तौर पर डोनाल्ड ट्रंप का नाम भी आया था, उसकी डॉक्यूमेंट्री को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा रहा है।

83 अरब डॉलर का दांव (Donald Trump Lashes On Netflix)

पिछले वर्ष नेटफ्लिक्स ने वॉर्नर ब्रदर्स स्टूडियो और एचबीओ मैक्स को अपने साथ जोड़ने का समझौता किया था। हालांकि, कर्ज में डूबी कंपनी के प्रमुख डेविड के नेतृत्व में अब वैकल्पिक प्रस्तावों पर भी विचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि शेयरधारकों की महत्वपूर्ण बैठक मार्च में होने वाली है, जहां इस सौदे पर मतदान होगा।

हॉलीवुड दो खेमों में बंटा

इस संभावित विलय ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को दो हिस्सों में बांट दिया है। एक ओर वो लोग हैं जो मानते हैं कि स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म का विस्तार सिनेमा को नई दिशा देगा, वहीं दूसरी ओर पारंपरिक थिएटर मालिकों को डर है कि इससे बड़े पर्दे का भविष्य और कमजोर हो सकता है। महामारी के बाद से बॉक्स ऑफिस की कमाई पहले ही दबाव में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *