शेखपुरा में देसी-विदेशी शराब बरामद:एक कारोबारी गिरफ्तार, उत्पाद पुलिस ने की कार्रवाई

शेखपुरा में देसी-विदेशी शराब बरामद:एक कारोबारी गिरफ्तार, उत्पाद पुलिस ने की कार्रवाई

शेखपुरा में उत्पाद पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में देसी और विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान एक शराब कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद निरीक्षक निशा कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शेखपुरा नगर परिषद के कटनीकोल गांव स्थित एक खंडहरनुमा क्रशर उद्योग परिसर में छापेमारी की गई। एएसआई मधु कुमार और सीमा कुमारी के संयुक्त नेतृत्व में टीम ने बोरों में छिपाकर रखी गई 25 बोतल विदेशी शराब बरामद की। बरामद कुल लगभग 14 लीटर शराब जब्त कर ली गई। 31 लीटर निर्मित और अर्ध-निर्मित शराब बरामद एक अन्य कार्रवाई में, उत्पाद दारोगा अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने महुली थाना क्षेत्र के महुली गांव से एक कारोबारी को गिरफ्तार किया। उसके पास से 31 लीटर निर्मित और अर्ध-निर्मित शराब बरामद हुई। मामले में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई गिरफ्तार कारोबारी की पहचान महुली गांव निवासी रणजीत चौधरी के बेटे विकास चौधरी के रूप में हुई है। उसके खिलाफ स्थानीय उत्पाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कर उसे शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। विदेशी शराब बरामदगी के मामले में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। उत्पाद पुलिस अब कारोबारी की पहचान करने में जुटी है। शेखपुरा में उत्पाद पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में देसी और विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान एक शराब कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद निरीक्षक निशा कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शेखपुरा नगर परिषद के कटनीकोल गांव स्थित एक खंडहरनुमा क्रशर उद्योग परिसर में छापेमारी की गई। एएसआई मधु कुमार और सीमा कुमारी के संयुक्त नेतृत्व में टीम ने बोरों में छिपाकर रखी गई 25 बोतल विदेशी शराब बरामद की। बरामद कुल लगभग 14 लीटर शराब जब्त कर ली गई। 31 लीटर निर्मित और अर्ध-निर्मित शराब बरामद एक अन्य कार्रवाई में, उत्पाद दारोगा अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने महुली थाना क्षेत्र के महुली गांव से एक कारोबारी को गिरफ्तार किया। उसके पास से 31 लीटर निर्मित और अर्ध-निर्मित शराब बरामद हुई। मामले में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई गिरफ्तार कारोबारी की पहचान महुली गांव निवासी रणजीत चौधरी के बेटे विकास चौधरी के रूप में हुई है। उसके खिलाफ स्थानीय उत्पाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कर उसे शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। विदेशी शराब बरामदगी के मामले में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। उत्पाद पुलिस अब कारोबारी की पहचान करने में जुटी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *