भास्कर न्यूज | धमतरी धमतरी के महापौर रामू रोहरा को पार्टी संगठन ने बिलासपुर संभाग का प्रभारी बनाया है। इस नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बुधवार को सुबह 11 बजे महापौर रामू रोहरा पार्टी से नई जिम्मेदारी लेकर धमतरी पहुंचे। घड़ी चौक में उनका स्वागत हुआ। भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा समर्थकों ने पुष्पगुच्छ, माल्यार्पण एवं ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। महापौर रामू रोहरा ने कहा कि प्रदेश संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाया जाएगा। इस अवसर पर महेन्द्र पंडित, विनय जैन, बशीर अहमद, नम्रता पवार, अखिलेश सोनकर, महेन्द्र खंडेलवाल, पवन गजपाल, चंद्रकला पटेल, सुशीला तिवारी, पिन्टू यादव, राजा रोहरा, चन्द्र कुमार जसवानी, कैलाश कुकरेजा, प्रकाश थारवानी उपस्थित थे।


