बहराइच जिले के रानीपुर इलाके में एक चार साल के मासूम बच्चे पर कुत्ते ने हमला कर दिया। बच्चा अपनी मां के साथ ननिहाल आया था और घर के दरवाजे पर खेल रहा था। चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर दौड़े, जिसके बाद कुत्ता भाग गया। रामगांव थाना क्षेत्र के सरैया ग्राम निवासी लियाकत अली की पत्नी अपने चार साल के बेटे अशद के साथ रानीपुर थाना क्षेत्र के पिपरिया रामपुर स्थित अपने मायके आई हुई थीं। यह घटना शाम के समय हुई। घायल मासूम को तत्काल एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, बच्चे की हालत स्थिर बताई जा रही है। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से इलाके में घूम रहे आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की है।


