बिहार के नवादा में उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार को रजौली चेकपोस्ट पर टीम ने एक पिकअप से 185.200 किलोग्राम डोडा (पॉपी स्ट्रॉ) बरामद किया। इस कार्रवाई में दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। जब्त डोडा का बाजार मूल्य लगभग 23 लाख रुपये आंका गया है। उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि यह डोडा पिकअप (निबंधन संख्या WB55E 6251) में खीरे के कैरेट के नीचे 17 बोरों में छिपाकर रखा गया था। बिहार में मद्यनिषेध को लेकर समेकित जांच चौकी पर झारखंड की ओर से आने वाले वाहनों की सघन जांच के दौरान यह बरामदगी हुई। इचाग से मोतिहारी ले जा रहे थे तस्कर गिरफ्तार तस्करों की पहचान पश्चिम बंगाल के पुरुलिया के झालदा थाना क्षेत्र के इचाग गांव निवासी रोहित रजक (मानिक रजक का पुत्र) और बज्रापुर गांव निवासी शंकर गोराई (पुरण गोराई का पुत्र) के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि यह डोडा उन्हें उपेंद्र राय ने उपलब्ध कराया था और वे इसे इचाग से मोतिहारी ले जा रहे थे। FIR दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा आपूर्तिकर्ता उपेंद्र राय के बारे में मिली जानकारी पर छानबीन के बाद कार्रवाई की जाएगी। इस जांच अभियान का नेतृत्व अवर निरीक्षक मद्य निषेध प्रवीण कुमार कर रहे थे, जिसमें सहायक अवर निरीक्षक विश्वजीत कुमार सिंह, गृह रक्षक पप्पू पंडित और प्रमोद कुमार का सक्रिय सहयोग रहा। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा। उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। बिहार के नवादा में उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार को रजौली चेकपोस्ट पर टीम ने एक पिकअप से 185.200 किलोग्राम डोडा (पॉपी स्ट्रॉ) बरामद किया। इस कार्रवाई में दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। जब्त डोडा का बाजार मूल्य लगभग 23 लाख रुपये आंका गया है। उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि यह डोडा पिकअप (निबंधन संख्या WB55E 6251) में खीरे के कैरेट के नीचे 17 बोरों में छिपाकर रखा गया था। बिहार में मद्यनिषेध को लेकर समेकित जांच चौकी पर झारखंड की ओर से आने वाले वाहनों की सघन जांच के दौरान यह बरामदगी हुई। इचाग से मोतिहारी ले जा रहे थे तस्कर गिरफ्तार तस्करों की पहचान पश्चिम बंगाल के पुरुलिया के झालदा थाना क्षेत्र के इचाग गांव निवासी रोहित रजक (मानिक रजक का पुत्र) और बज्रापुर गांव निवासी शंकर गोराई (पुरण गोराई का पुत्र) के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि यह डोडा उन्हें उपेंद्र राय ने उपलब्ध कराया था और वे इसे इचाग से मोतिहारी ले जा रहे थे। FIR दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा आपूर्तिकर्ता उपेंद्र राय के बारे में मिली जानकारी पर छानबीन के बाद कार्रवाई की जाएगी। इस जांच अभियान का नेतृत्व अवर निरीक्षक मद्य निषेध प्रवीण कुमार कर रहे थे, जिसमें सहायक अवर निरीक्षक विश्वजीत कुमार सिंह, गृह रक्षक पप्पू पंडित और प्रमोद कुमार का सक्रिय सहयोग रहा। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा। उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।


