हेल्थ अवॉर्ड 25 को, चिकित्सकों का होगा सम्मान

जयपुर | दैनिक भास्कर की ओर से 25 मार्च को हेल्थ अवॉर्ड 2026 का आयोजन द ललित होटल में शाम 7 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर मुख्य अतिथि रहेंगे। समारोह में जयपुर ग्रामीण, चौमू, शाहपुरा, कानोता सहित टोंक, कोटपूतली, दौसा, करौली और सवाई माधोपुर के चयनित चिकित्सकों को सम्मानित किया जाएगा। उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले डॉक्टर, मल्टी स्पेशलिटीज अस्पतालों के निदेशक, वरिष्ठ चिकित्सक और चिकित्सा शिक्षा से जुड़े विशेषज्ञ भी शामिल होंगे। यह आयोजन चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले डॉक्टरों को सम्मानित करने और समाज में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *