सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के यादव चौक के समीप बुधवार रात सड़क हादसे में नारायणी अस्पताल के डॉक्टर शाहिद इकबाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर से टकरा गई। उन्हें इलाज के लिए नारायणी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। जबकि हादसे को लेकर आक्रोशित लोगो ने कंटेनर में तोड़फोड़ की। जंहा पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हो सका। फिलहाल पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और कार्रवाई की जा रही है। घर लौटते समय हादसा यह घटना रात करीब 10 बजे हुई, जब 30 वर्षीय डॉ. शाहिद इकबाल शहर के बाजार से खाना खाकर अपने घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े कंटेनर से जा टकराई, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें नजदीक के अस्पताल में पहुंचा। जंहा उनका ईलाज चल रहा है। डॉ. शाहिद इकबाल मूल रूप से गोपालगंज जिले के रहने वाले हैं और पिछले एक साल से सहरसा नगर निगम स्थित नारायणी अस्पताल में प्रैक्टिस कर रहे हैं। लोगों ने कंटेनर में की तोड़फोड़ शुरू हादसे के बाद मौके पर मौजूद आक्रोशित लोगों ने सड़क किनारे खड़े कंटेनर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। स्थानीय लोगो से मिली जानकारी के अनुसार तोड़ फोड़ मे नारायणी हॉस्पिटल के स्टूडेंट और डॉक्टर इसमें शामिल रहे। इधर, सूचना मिलने पर सहरसा सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार और ट्रैफिक डीएसपी ओमप्रकाश सहित पुलिस बल नारायणी अस्पताल पहुंचे। सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में एक डॉक्टर घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कंटेनर को कब्जे मे लिया गया है। सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के यादव चौक के समीप बुधवार रात सड़क हादसे में नारायणी अस्पताल के डॉक्टर शाहिद इकबाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर से टकरा गई। उन्हें इलाज के लिए नारायणी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। जबकि हादसे को लेकर आक्रोशित लोगो ने कंटेनर में तोड़फोड़ की। जंहा पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हो सका। फिलहाल पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और कार्रवाई की जा रही है। घर लौटते समय हादसा यह घटना रात करीब 10 बजे हुई, जब 30 वर्षीय डॉ. शाहिद इकबाल शहर के बाजार से खाना खाकर अपने घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े कंटेनर से जा टकराई, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें नजदीक के अस्पताल में पहुंचा। जंहा उनका ईलाज चल रहा है। डॉ. शाहिद इकबाल मूल रूप से गोपालगंज जिले के रहने वाले हैं और पिछले एक साल से सहरसा नगर निगम स्थित नारायणी अस्पताल में प्रैक्टिस कर रहे हैं। लोगों ने कंटेनर में की तोड़फोड़ शुरू हादसे के बाद मौके पर मौजूद आक्रोशित लोगों ने सड़क किनारे खड़े कंटेनर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। स्थानीय लोगो से मिली जानकारी के अनुसार तोड़ फोड़ मे नारायणी हॉस्पिटल के स्टूडेंट और डॉक्टर इसमें शामिल रहे। इधर, सूचना मिलने पर सहरसा सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार और ट्रैफिक डीएसपी ओमप्रकाश सहित पुलिस बल नारायणी अस्पताल पहुंचे। सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में एक डॉक्टर घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कंटेनर को कब्जे मे लिया गया है।


