महिला मित्र के साथ घूम रहे थे डॉक्टर साहब! इतने में पहुंच गई बीवी, फिर बाल पकड़कर घसीटा

महिला मित्र के साथ घूम रहे थे डॉक्टर साहब! इतने में पहुंच गई बीवी, फिर बाल पकड़कर घसीटा

MP News: मध्य प्रदेश के रीवा में मेडिकल के एक डॉक्टर से जुड़ा वीडियो तेजी से बुधवार को वायरल हुआ। जिसमें वह कथित तौर पर एक महिला मित्र के साथ जा रहे थे। इसी बीच एक अन्य महिला ने उन्हें रोककर मारपीट शुरू कर दी।

शहर में सड़क पर मचे बवाल के बीच कई स्थानीय लोग पहुंच गए। लोगों ने हस्तक्षेप कर विवाद शांत कराने का प्रयास करना चाहा, लेकिन जब उन्हें पता चला कि मारपीट करने वाली डॉक्टर की ही पत्नी हैं तो लोग पीछे हट गए। इस दौरान कुछ लोगों ने इस विवाद का वीडियो वायरल कर दिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

शहर के चर्चित डॉक्टर से जुड़ा मामला होने की वजह से कुछ ही देर में यह पूरा मामला चर्चा में आ गया। अब सोशल मीडिया पर इस घटनाक्रम के वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं। इस विवाद की वजह सामने नहीं आई है। बीच सड़क पर चाहे भले ही हंगामा मचा हो लेकिन डॉक्टर की पत्नी की ओर से भी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। वायरल वीडियो को लेकर डॉक्टर और उनकी पत्नी से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया लेकिन उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। डॉक्टर की पत्नी भी चिकित्सक हैं। घटना की ने शिकायत भी किसी पक्ष ने थाने में अभी तक नहीं दर्ज कराई है।

बीते दिनों, रीवा में बेडरूम में पत्नी के साथ अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त मोबाइल उसने चोरी होने की जानकारी दी है, जो बरामद नहीं हुआ। समान थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला का पति दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था और बार-बार उसे घर से भगाने का प्रयास कर रहा था। आरोपी ने पत्नी के साथ अश्लील वीडियो बनाकर ससुराल वालों को भेज दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *