सुपौल जिले के बलुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत एसएच-91 पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक डॉक्टर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और स्थानीय लोग स्तब्ध हैं। मृतक की पहचान नेपाल के सप्तरी जिला स्थित लाला पट्टी निवासी करीब 40 वर्षीय डॉ. एस. के. यादव (शशि कुमार यादव) के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, वे सिमराही में रहकर एक निजी क्लिनिक संचालित करते थे और क्षेत्र में एक लोकप्रिय चिकित्सक के रूप में जाने जाते थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को वे अपने किसी जरूरी काम से बाइक के जरिए विराटनगर की ओर जा रहे थे। दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए इसी दौरान एसएच-91 पर बलुआ थाना क्षेत्र में सामने से आ रहे एक स्प्लेंडर बाइक सवार से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही बलुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से अनुमंडलीय अस्पताल वीरपुर भेजा गया। अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद डॉ. एस. के. यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल युवक का इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई घायल की पहचान प्रतापगंज निवासी दीपेश कुमार के रूप में हुई है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है, हालांकि उसे निगरानी में रखा गया है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में भी लोगों की भीड़ जुट गई और हर कोई डॉक्टर के निधन की खबर सुनकर दुखी नजर आया। बताया जाता है कि डॉ. यादव लंबे समय से इस क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे थे और मरीजों के बीच उनकी अच्छी पहचान थी। वे न केवल एक कुशल चिकित्सक थे, बल्कि गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए भी जाने जाते थे। उनके अचानक निधन से मरीजों और स्थानीय लोगों में गहरा शोक व्याप्त है। डॉ. यादव अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए परिजनों के अनुसार, डॉ. यादव अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। उनका बड़ा बेटा अमेरिका में रहकर डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहा है। इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि हाल ही में उनके परिवार में खुशी का माहौल था, क्योंकि उनकी बहन की शादी होने वाली थी, लेकिन इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। इधर, बलुआ थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी। सुपौल जिले के बलुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत एसएच-91 पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक डॉक्टर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और स्थानीय लोग स्तब्ध हैं। मृतक की पहचान नेपाल के सप्तरी जिला स्थित लाला पट्टी निवासी करीब 40 वर्षीय डॉ. एस. के. यादव (शशि कुमार यादव) के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, वे सिमराही में रहकर एक निजी क्लिनिक संचालित करते थे और क्षेत्र में एक लोकप्रिय चिकित्सक के रूप में जाने जाते थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को वे अपने किसी जरूरी काम से बाइक के जरिए विराटनगर की ओर जा रहे थे। दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए इसी दौरान एसएच-91 पर बलुआ थाना क्षेत्र में सामने से आ रहे एक स्प्लेंडर बाइक सवार से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही बलुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से अनुमंडलीय अस्पताल वीरपुर भेजा गया। अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद डॉ. एस. के. यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल युवक का इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई घायल की पहचान प्रतापगंज निवासी दीपेश कुमार के रूप में हुई है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है, हालांकि उसे निगरानी में रखा गया है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में भी लोगों की भीड़ जुट गई और हर कोई डॉक्टर के निधन की खबर सुनकर दुखी नजर आया। बताया जाता है कि डॉ. यादव लंबे समय से इस क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे थे और मरीजों के बीच उनकी अच्छी पहचान थी। वे न केवल एक कुशल चिकित्सक थे, बल्कि गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए भी जाने जाते थे। उनके अचानक निधन से मरीजों और स्थानीय लोगों में गहरा शोक व्याप्त है। डॉ. यादव अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए परिजनों के अनुसार, डॉ. यादव अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। उनका बड़ा बेटा अमेरिका में रहकर डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहा है। इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि हाल ही में उनके परिवार में खुशी का माहौल था, क्योंकि उनकी बहन की शादी होने वाली थी, लेकिन इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। इधर, बलुआ थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।


