तेज रफ्तार कार की टक्कर से डॉक्टर की मौत:ड्यूटी जाते समय हुआ हादसा, बूंदी जिले के सरकारी हॉस्पिटल में पदस्थापित थे

तेज रफ्तार कार की टक्कर से डॉक्टर की मौत:ड्यूटी जाते समय हुआ हादसा, बूंदी जिले के सरकारी हॉस्पिटल में पदस्थापित थे

कोटा शहर के नयापुरा थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में घायल डॉक्टर की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक डॉ. भागचंद बूंदी जिले के सरकारी अस्पताल में पदस्थापित थे और कोटा के बजरंग नगर इलाके में रहते थे। जानकारी के अनुसार 12 मार्च की सुबह ड्यूटी पर जाते समय तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि डॉ. भागचंद सड़क पर गिरकर काफी दूर तक घिसटते चले गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत उन्हें एमबीएस हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज शुरू किया। लेकिन हादसे में आई गंभीर चोटों के कारण उनकी हालत लगातार नाजुक बनी रही और देर रात इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर नयापुरा थाना पुलिस एमबीएस हॉस्पिटल पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। नयापुरा थाना अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि परिजनों से रिपोर्ट ले ली गई है और हादसे वाली जगह के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई जा रही है। फुटेज के आधार पर तेज रफ्तार कार चालक की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *