यादव जी वाला वल्गर गाना नहीं, कृष्ण जी का भजन गाओ… तेज प्रताप ने महिला सिंगर को लगाई डांट, वीडियो वायरल

यादव जी वाला वल्गर गाना नहीं, कृष्ण जी का भजन गाओ… तेज प्रताप ने महिला सिंगर को लगाई डांट, वीडियो वायरल

Makar Sankranti 2026: सोशल मीडिया पर तेज प्रताप यादव का एक वीडियो बड़ी तेजी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो मकर संक्रांति पर आयोजित दही चूड़ा भोज के दौरान का है। वायरल वीडियो में तेजप्रताप यादव एक सिंगर को ये कहते हुए डांट रहे हैं कि वल्गर गाना नहीं, बंद करो ये सब..। भगवान का गाना गाओ।

वल्गर गाना नहीं

दरअसल तेजप्रताप यादव की ओर से मकर संक्रांति के अवसर पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया था। दही चूड़ा भोज में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था। एक महिला सिंगर स्टेज पर लगातार गाना गा रही थी। तभी तेजप्रताप यादव का ध्यान गाने के बोल पर गया। तेज प्रताप ने तत्काल कहा कि गाना रोकिए। वल्गर गाना मत गाइए यहां। पूजा पाठ वाला गाना गाओ, भगवान वाला गाना गाओ। फिर तेजप्रताप कहते हैं कि खाली यादव जी वाला गाना गा रही हो..। भगवान कृष्ण का भजन गाओ। तेजप्रताप का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कई दिग्गज नेता हुए थे भोज में शामिल

तेज प्रताप यादव की ओर से आयोजित दही चूड़ा भोज में लालू प्रसाद समेत कई दिग्गज नेता और मंत्री भी पहुंचे थे। तेज प्रताप के इस भोज की काफी चर्चा हुई। लालू प्रसाद ने इस भोज में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बेटे से कोई नाराजगी नहीं है। वो परिवार के साथ ही आकर रहें। तेज प्रताप यादव की ओर से आयोजित दही-चूड़ा भोज में पहुंचे आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए ये बातें कही थी। 25 मई को RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद ने अपने बड़े बेटे तेजप्रताप को पार्टी और घर से छह वर्षो के लिए बाहर निकाल दिया था। लेकिन, आज तेज प्रताप यादव के दही-चूड़ा भोज में लालू प्रसाद की मौजूदगी को परिवारिक एकजुटता के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

लालू ने क्यों किया था बेदखल

सोशल मीडिया पर लालू यादव ने तेज प्रताप यादव को घर से निकालने का पोस्ट करते हुए लिखा था कि उनके बड़े बेटे (तेज प्रताप) की “गतिविधि, लोक आचरण और गै़र ज़िम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है.” इसको देखते हुए पार्टी और परिवार में अब से तेज प्रताप यादव की किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। दरअसल, लालू प्रसाद ने 8 महीने पहले तेजप्रताप की गर्लफ्रेंड के साथ फोटो सामने आने के बाद तेजप्रताप को घर और पार्टी से बाहर निकाल दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *