मधुबनी सदर अस्पताल में DNB की पढ़ाई शुरू:एमडी-एमएस के समकक्ष मानी जाती है डिग्री, बेहतर प्रशिक्षण प्रदान करना उद्देश्य

मधुबनी सदर अस्पताल में DNB की पढ़ाई शुरू:एमडी-एमएस के समकक्ष मानी जाती है डिग्री, बेहतर प्रशिक्षण प्रदान करना उद्देश्य

मधुबनी सदर अस्पताल में डीएनबी (डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड) की पढ़ाई शुरू हो गई है। सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार ने सोमवार को दैनिक भास्कर डिजिटल से बातचीत में यह जानकारी दी। डॉ. कुमार ने बताया कि अस्पताल को लगातार बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। सदर अस्पताल में डॉक्टरों को व्यवस्थित किया गया है और आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध हैं। डीएनबी की पढ़ाई को मंजूरी मिलने के बाद इसे प्रारंभ कर दिया गया है, जिसका उद्देश्य बेहतर प्रशिक्षण प्रदान करना है। सिविल सर्जन ने आगे बताया कि अस्पताल के सभी विभागों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। सफाई व्यवस्था से लेकर विभिन्न विभागों की कार्यकुशलता में सुधार लाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिसमें उत्तरोत्तर सुधार जारी है। उल्लेखनीय है कि डीएनबी मेडिकल क्षेत्र में एक उच्च स्तरीय स्नातकोत्तर डिग्री है, जिसे नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) द्वारा प्रदान किया जाता है। यह डिग्री एमडी (डॉक्टर ऑफ मेडिसिन) या एमएस (मास्टर ऑफ सर्जरी) के समकक्ष मानी जाती है। मधुबनी सदर अस्पताल में डीएनबी (डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड) की पढ़ाई शुरू हो गई है। सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार ने सोमवार को दैनिक भास्कर डिजिटल से बातचीत में यह जानकारी दी। डॉ. कुमार ने बताया कि अस्पताल को लगातार बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। सदर अस्पताल में डॉक्टरों को व्यवस्थित किया गया है और आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध हैं। डीएनबी की पढ़ाई को मंजूरी मिलने के बाद इसे प्रारंभ कर दिया गया है, जिसका उद्देश्य बेहतर प्रशिक्षण प्रदान करना है। सिविल सर्जन ने आगे बताया कि अस्पताल के सभी विभागों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। सफाई व्यवस्था से लेकर विभिन्न विभागों की कार्यकुशलता में सुधार लाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिसमें उत्तरोत्तर सुधार जारी है। उल्लेखनीय है कि डीएनबी मेडिकल क्षेत्र में एक उच्च स्तरीय स्नातकोत्तर डिग्री है, जिसे नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) द्वारा प्रदान किया जाता है। यह डिग्री एमडी (डॉक्टर ऑफ मेडिसिन) या एमएस (मास्टर ऑफ सर्जरी) के समकक्ष मानी जाती है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *