DM का आदेश, सहरसा में ठंड के कारण स्कूल बंद:14 जनवरी तक कक्षा 10 के सभी स्कूल की शैक्षणिक गतिविधियाें पर रोक

DM का आदेश, सहरसा में ठंड के कारण स्कूल बंद:14 जनवरी तक कक्षा 10 के सभी स्कूल की शैक्षणिक गतिविधियाें पर रोक

सहरसा में बढ़ती ठंड और शीतलहर के मद्देनजर जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों पर अस्थायी रोक लगाने का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, जिले में सुबह और शाम के समय अत्यधिक ठंड और कम तापमान के कारण बच्चों के बीमार होने की आशंका बढ़ गई है। इसे देखते हुए, कक्षा 10वीं तक (आंगनबाड़ी केंद्रों सहित) की सभी शैक्षणिक गतिविधियां 14 जनवरी तक पूरी तरह स्थगित रहेंगी। बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित शैक्षणिक गतिविधियों पर छूट हालांकि, मिशन दक्ष और बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित शैक्षणिक गतिविधियों को इस आदेश से छूट दी गई है। इसका उद्देश्य छात्रों की परीक्षा तैयारियों को प्रभावित होने से बचाना है। कक्षा 11वीं और उससे ऊपर की कक्षाएं पूर्व निर्धारित तरीके से संचालित होंगी, लेकिन उनके समय में बदलाव किया गया है। इन कक्षाओं का संचालन अब सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच ही किया जाएगा। विद्यालयों को ठंड से बचाव के लिए सभी आवश्यक एहतियाती उपाय अपनाने के निर्देश दिए गए हैं। आंगनबाड़ी केंद्र दोपहर 12 से 2 बजे तक होंगे संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए भी विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। ये केंद्र अब केवल दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक संचालित होंगे। इस अवधि के दौरान बच्चों को गर्म पका हुआ भोजन उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उन्हें ठंड से कुछ राहत मिल सके। जिलाधिकारी ने सभी सरकारी और निजी विद्यालयों के प्रबंधन एवं शिक्षकों को इस आदेश का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है। आदेश की अवहेलना करने पर संबंधित संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। यह आदेश 10 जनवरी को जिलाधिकारी दीपेश कुमार के हस्ताक्षर और न्यायालय की मुहर के साथ जारी किया गया है। जिला प्रशासन ने बताया कि मौसम की स्थिति को देखते हुए आगे भी आवश्यक निर्णय लिए जा सकते हैं। सहरसा में बढ़ती ठंड और शीतलहर के मद्देनजर जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों पर अस्थायी रोक लगाने का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, जिले में सुबह और शाम के समय अत्यधिक ठंड और कम तापमान के कारण बच्चों के बीमार होने की आशंका बढ़ गई है। इसे देखते हुए, कक्षा 10वीं तक (आंगनबाड़ी केंद्रों सहित) की सभी शैक्षणिक गतिविधियां 14 जनवरी तक पूरी तरह स्थगित रहेंगी। बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित शैक्षणिक गतिविधियों पर छूट हालांकि, मिशन दक्ष और बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित शैक्षणिक गतिविधियों को इस आदेश से छूट दी गई है। इसका उद्देश्य छात्रों की परीक्षा तैयारियों को प्रभावित होने से बचाना है। कक्षा 11वीं और उससे ऊपर की कक्षाएं पूर्व निर्धारित तरीके से संचालित होंगी, लेकिन उनके समय में बदलाव किया गया है। इन कक्षाओं का संचालन अब सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच ही किया जाएगा। विद्यालयों को ठंड से बचाव के लिए सभी आवश्यक एहतियाती उपाय अपनाने के निर्देश दिए गए हैं। आंगनबाड़ी केंद्र दोपहर 12 से 2 बजे तक होंगे संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए भी विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। ये केंद्र अब केवल दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक संचालित होंगे। इस अवधि के दौरान बच्चों को गर्म पका हुआ भोजन उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उन्हें ठंड से कुछ राहत मिल सके। जिलाधिकारी ने सभी सरकारी और निजी विद्यालयों के प्रबंधन एवं शिक्षकों को इस आदेश का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है। आदेश की अवहेलना करने पर संबंधित संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। यह आदेश 10 जनवरी को जिलाधिकारी दीपेश कुमार के हस्ताक्षर और न्यायालय की मुहर के साथ जारी किया गया है। जिला प्रशासन ने बताया कि मौसम की स्थिति को देखते हुए आगे भी आवश्यक निर्णय लिए जा सकते हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *