रोहतास के अकोढ़ीगोला प्रखंड परिसर में जिला पदाधिकारी उदिता सिंह ने जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की और जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति जांची और आम लोगों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार से पहले अकोढ़ीगोला प्रखंड प्रमुख संतोष कुमार समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी का स्वागत किया। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने खाद की बढ़ती कीमत, भूमि विवाद और कांव नदी में बाढ़ जैसी प्रमुख समस्याओं को उठाया। जमीन विवाद से संबंधित सर्वाधिक मामले सामने आए जनता दरबार में भूमि विवाद से संबंधित सर्वाधिक मामले सामने आए। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी मामलों का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निपटारा सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानी न हो। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने आदर्श महिला साक्षरता केंद्र और उर्दू मध्य विद्यालय, अकोढ़ीगोला का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर साक्षरता अभियान से जुड़ी पांच मुस्लिम महिलाओं को साक्षरता प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। क्षेत्रीय समस्याओं के त्वरित समाधान की उम्मीद जगी जिला प्रशासन की इस पहल से क्षेत्रीय समस्याओं के त्वरित समाधान की उम्मीद जगी है। जनता दरबार के माध्यम से लोगों को अपनी बात सीधे प्रशासन तक पहुंचाने का अवसर मिला। रोहतास के अकोढ़ीगोला प्रखंड परिसर में जिला पदाधिकारी उदिता सिंह ने जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की और जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति जांची और आम लोगों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार से पहले अकोढ़ीगोला प्रखंड प्रमुख संतोष कुमार समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी का स्वागत किया। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने खाद की बढ़ती कीमत, भूमि विवाद और कांव नदी में बाढ़ जैसी प्रमुख समस्याओं को उठाया। जमीन विवाद से संबंधित सर्वाधिक मामले सामने आए जनता दरबार में भूमि विवाद से संबंधित सर्वाधिक मामले सामने आए। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी मामलों का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निपटारा सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानी न हो। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने आदर्श महिला साक्षरता केंद्र और उर्दू मध्य विद्यालय, अकोढ़ीगोला का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर साक्षरता अभियान से जुड़ी पांच मुस्लिम महिलाओं को साक्षरता प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। क्षेत्रीय समस्याओं के त्वरित समाधान की उम्मीद जगी जिला प्रशासन की इस पहल से क्षेत्रीय समस्याओं के त्वरित समाधान की उम्मीद जगी है। जनता दरबार के माध्यम से लोगों को अपनी बात सीधे प्रशासन तक पहुंचाने का अवसर मिला।


