शेखपुरा में डीएम का जनता दरबार लगा:20 आवेदन पहुंचे, जमीन और बैंक से जुड़े मामले सामने आए, अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश

शेखपुरा में डीएम का जनता दरबार लगा:20 आवेदन पहुंचे, जमीन और बैंक से जुड़े मामले सामने आए, अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश

शेखपुरा में सोमवार को जिलाधिकारी शेखर आनंद ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में ‘जनता के दरबार’ का आयोजन किया। ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम के तहत आयोजित इस जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इस दौरान कुल 20 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से भूमि विवाद, पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले, विद्यालय में प्रभार दिलाने की मांग, बैंकों से ऋण माफी, नली-गली निर्माण और पंप ऑपरेटरों के लंबित मानदेय के भुगतान से संबंधित शिकायतें शामिल थीं। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
जिलाधिकारी ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त सभी आवेदनों पर तत्काल विचार किया जाए। जिलाधिकारी शेखर आनंद ने कहा, “जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। सभी संबंधित विभाग नियमानुसार इन आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि लोक सेवा के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि निष्पादन की रिपोर्ट समय सीमा के भीतर कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त संजय कुमार और अपर समाहर्ता लखींद्र पासवान सहित अन्य वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित थे। शेखपुरा में सोमवार को जिलाधिकारी शेखर आनंद ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में ‘जनता के दरबार’ का आयोजन किया। ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम के तहत आयोजित इस जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इस दौरान कुल 20 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से भूमि विवाद, पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले, विद्यालय में प्रभार दिलाने की मांग, बैंकों से ऋण माफी, नली-गली निर्माण और पंप ऑपरेटरों के लंबित मानदेय के भुगतान से संबंधित शिकायतें शामिल थीं। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
जिलाधिकारी ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त सभी आवेदनों पर तत्काल विचार किया जाए। जिलाधिकारी शेखर आनंद ने कहा, “जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। सभी संबंधित विभाग नियमानुसार इन आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि लोक सेवा के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि निष्पादन की रिपोर्ट समय सीमा के भीतर कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त संजय कुमार और अपर समाहर्ता लखींद्र पासवान सहित अन्य वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *