शेखपुरा में शुक्रवार को जिला पदाधिकारी शेखर आनंद और डीडीसी संजय कुमार ने चकन्द्रा पंचायत का दौरा किया। यह दौरा उत्कृष्ट चकन्द्रा परियोजना के तहत विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं के निरीक्षण के लिए किया गया था। अधिकारियों ने चकन्द्रा गांव की लाइब्रेरी और आंगनवाड़ी केंद्र का जायजा लिया। लाइब्रेरी में बच्चों की पढ़ाई की स्थिति और उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा करते हुए डीएम ने शिक्षा के माहौल को बेहतर बनाने पर जोर दिया। आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों की उपस्थिति, पोषण और साफ-सफाई की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। डीएम ने बच्चों के बीच यूनिफॉर्म का वितरण भी किया इसी दौरान, डीएम ने बच्चों के बीच यूनिफॉर्म का वितरण भी किया, जिससे उनमें उत्साह देखा गया। अधिकारियों ने ‘मेरा कार्ड-मेरा अधिकार’ कैंप में पहुंचकर लाभुकों से बातचीत की और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सभी पात्र लोगों को समय पर योजनाओं का लाभ मिले। गांव के विकास को नई दिशा मिल रही ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे गांव के विकास को नई दिशा मिल रही है। इस अवसर पर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रवि सिंह ने अधिकारियों को अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इस मौके पर चेवाड़ा प्रखंड के कई पदाधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। शेखपुरा में शुक्रवार को जिला पदाधिकारी शेखर आनंद और डीडीसी संजय कुमार ने चकन्द्रा पंचायत का दौरा किया। यह दौरा उत्कृष्ट चकन्द्रा परियोजना के तहत विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं के निरीक्षण के लिए किया गया था। अधिकारियों ने चकन्द्रा गांव की लाइब्रेरी और आंगनवाड़ी केंद्र का जायजा लिया। लाइब्रेरी में बच्चों की पढ़ाई की स्थिति और उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा करते हुए डीएम ने शिक्षा के माहौल को बेहतर बनाने पर जोर दिया। आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों की उपस्थिति, पोषण और साफ-सफाई की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। डीएम ने बच्चों के बीच यूनिफॉर्म का वितरण भी किया इसी दौरान, डीएम ने बच्चों के बीच यूनिफॉर्म का वितरण भी किया, जिससे उनमें उत्साह देखा गया। अधिकारियों ने ‘मेरा कार्ड-मेरा अधिकार’ कैंप में पहुंचकर लाभुकों से बातचीत की और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सभी पात्र लोगों को समय पर योजनाओं का लाभ मिले। गांव के विकास को नई दिशा मिल रही ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे गांव के विकास को नई दिशा मिल रही है। इस अवसर पर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रवि सिंह ने अधिकारियों को अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इस मौके पर चेवाड़ा प्रखंड के कई पदाधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।


