बदायूं में डीएम-एसएसपी ने की चेकिंग:गणतंत्र दिवस से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट

बदायूं में डीएम-एसएसपी ने की चेकिंग:गणतंत्र दिवस से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बदायूं में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अवनीश राय और एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने नगर क्षेत्र में पैदल गश्त की। इस दौरान अधिकारियों ने भीड़भाड़ वाले स्थानों, प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्रों, रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन का निरीक्षण किया। पैदल गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई। सार्वजनिक स्थानों पर मौजूद लोगों से सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली गई। अधिकारियों ने पुलिस बल को सतर्क रहने, लगातार गश्त करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पूरे जनपद में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रखा गया है। इसका उद्देश्य किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या शांति भंग की स्थिति को रोकना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *