सरस्वती पूजा-शबे बारात में शांति व्यवस्था को लेकर फ्लैग मार्च:जमुई में DM-SP ने किया नेतृत्व, असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी

सरस्वती पूजा-शबे बारात में शांति व्यवस्था को लेकर फ्लैग मार्च:जमुई में DM-SP ने किया नेतृत्व, असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी

जमुई में सरस्वती पूजा और शबे-बारात पर्व को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुवार शाम जिला प्रशासन ने शहर में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व जिला पदाधिकारी नवीन और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने सुरक्षा बलों के साथ किया। यह मार्च श्री कृष्णा सिंह स्टेडियम मैदान से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों जैसे कचहरी चौक, महाराजगंज चौक, थाना चौक, महिसौड़ चौक और पुरानी बाजार सहित नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से गुजरा। गड़बड़ी फैलाने वाले असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी दी इस फ्लैग मार्च के माध्यम से जिला प्रशासन ने पर्व के दौरान गड़बड़ी फैलाने वाले असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी दी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस वर्ष सरस्वती पूजा और शबे-बारात एक साथ मनाए जा रहे हैं। ऐसे में दोनों पर्वों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाने के लिए जिला प्रशासन ने कई दिशा-निर्देश जारी किए हैं। फ्लैग मार्च के जरिए आमजन से भी सतर्क और सहयोगी रहने की अपील की गई। वरीय अधिकारी और सुरक्षा बल के जवान शामिल रहे इस फ्लैग मार्च में डीएसपी, एसडीओ सौरव कुमार, एसडीपीओ सतीश सुमन सहित पुलिस एवं प्रशासन के कई वरीय अधिकारी और सुरक्षा बल के जवान शामिल रहे। जिला प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि पर्व के दौरान हर संवेदनशील क्षेत्र पर विशेष नजर रखी जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। जमुई में सरस्वती पूजा और शबे-बारात पर्व को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुवार शाम जिला प्रशासन ने शहर में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व जिला पदाधिकारी नवीन और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने सुरक्षा बलों के साथ किया। यह मार्च श्री कृष्णा सिंह स्टेडियम मैदान से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों जैसे कचहरी चौक, महाराजगंज चौक, थाना चौक, महिसौड़ चौक और पुरानी बाजार सहित नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से गुजरा। गड़बड़ी फैलाने वाले असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी दी इस फ्लैग मार्च के माध्यम से जिला प्रशासन ने पर्व के दौरान गड़बड़ी फैलाने वाले असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी दी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस वर्ष सरस्वती पूजा और शबे-बारात एक साथ मनाए जा रहे हैं। ऐसे में दोनों पर्वों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाने के लिए जिला प्रशासन ने कई दिशा-निर्देश जारी किए हैं। फ्लैग मार्च के जरिए आमजन से भी सतर्क और सहयोगी रहने की अपील की गई। वरीय अधिकारी और सुरक्षा बल के जवान शामिल रहे इस फ्लैग मार्च में डीएसपी, एसडीओ सौरव कुमार, एसडीपीओ सतीश सुमन सहित पुलिस एवं प्रशासन के कई वरीय अधिकारी और सुरक्षा बल के जवान शामिल रहे। जिला प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि पर्व के दौरान हर संवेदनशील क्षेत्र पर विशेष नजर रखी जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *