भास्कर न्यूज | किशनगंज जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ कार्य संस्कृति से संबंधित बैठक की गई। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों से प्राप्त प्रतिवेदनों की जिला पदाधिकारी द्वारा समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में कर्मियों की कर्म पुस्तिका के संधारण, संचिकाओं के निर्गमन एवं प्रस्तुतीकरण, बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली के अनुपालन, नीलाम पत्रवाद, न्यायालय वाद, आपदा राहत, एसी एवं डीसी विपत्र, लोक शिकायत, अनुशासनात्मक कार्रवाई, सूचना का अधिकार, लोकायुक्त, मानवाधिकार आयोग, सीपी ग्राम, सीएम डैशबोर्ड, सीएम जनता दरबार, सेवांत लाभ, अंतर-विभागीय अनापत्ति प्रमाण पत्र सहित अन्य लंबित प्रतिवेदनों की प्रगति की संक्षिप्त समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा बैठक में लंबित पुराने मामलों के शीघ्र निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देशित किया कि वर्ष 2000 एवं 2001 से लंबित मामलों, विशेषकर किशनगंज एवं कोचाधामन अंचल के सीओ स्तर पर लंबित प्रकरणों की प्राथमिकता के आधार पर समीक्षा करते हुए उनका त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, ऐसे मामलों में आवश्यकता अनुसार बॉडी वारंट निर्गत करने की कार्रवाई भी की जाए। इसके अतिरिक्त, सेवांत लाभ से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए कहा कि 06 माह के भीतर सेवानिवृत्त होने वाले चौकीदारों का विस्तृत विवरण संकलित करें। भास्कर न्यूज | किशनगंज जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ कार्य संस्कृति से संबंधित बैठक की गई। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों से प्राप्त प्रतिवेदनों की जिला पदाधिकारी द्वारा समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में कर्मियों की कर्म पुस्तिका के संधारण, संचिकाओं के निर्गमन एवं प्रस्तुतीकरण, बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली के अनुपालन, नीलाम पत्रवाद, न्यायालय वाद, आपदा राहत, एसी एवं डीसी विपत्र, लोक शिकायत, अनुशासनात्मक कार्रवाई, सूचना का अधिकार, लोकायुक्त, मानवाधिकार आयोग, सीपी ग्राम, सीएम डैशबोर्ड, सीएम जनता दरबार, सेवांत लाभ, अंतर-विभागीय अनापत्ति प्रमाण पत्र सहित अन्य लंबित प्रतिवेदनों की प्रगति की संक्षिप्त समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा बैठक में लंबित पुराने मामलों के शीघ्र निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देशित किया कि वर्ष 2000 एवं 2001 से लंबित मामलों, विशेषकर किशनगंज एवं कोचाधामन अंचल के सीओ स्तर पर लंबित प्रकरणों की प्राथमिकता के आधार पर समीक्षा करते हुए उनका त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, ऐसे मामलों में आवश्यकता अनुसार बॉडी वारंट निर्गत करने की कार्रवाई भी की जाए। इसके अतिरिक्त, सेवांत लाभ से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए कहा कि 06 माह के भीतर सेवानिवृत्त होने वाले चौकीदारों का विस्तृत विवरण संकलित करें।


