बक्सर की जिला पदाधिकारी (DM) श्रीमती साहिला ने शनिवार को शहर के प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई, यातायात, अतिक्रमण नियंत्रण और विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। DM ने किला मैदान, पुराना बस स्टैंड और लाइट एंड साउंड परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। DM ने अतिथि गृह जाने वाले मार्ग को ‘नो व्हीकल जोन’ घोषित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह मार्ग आम जनता की आवाजाही से मुक्त रहेगा। नगर परिषद, बक्सर के कार्यपालक पदाधिकारी को सूचना बोर्ड लगाने और निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के लिए कहा गया। जाम पर DM ने नाराजगी व्यक्त की
मॉडल थाना से तड़का नाला तक सड़क किनारे अवैध दुकानों और वाहनों की पार्किंग से लगने वाले जाम पर DM ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने इस क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, रामरेखा घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 15 दिनों के भीतर उचित पार्किंग स्थल विकसित करने का आदेश भी दिया गया। लाइट एंड साउंड परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए DM ने पहुंच मार्गों की मरम्मत, नियमित साफ-सफाई और सड़कों के किनारे वृक्षारोपण के निर्देश दिए। उन्होंने परियोजना का कार्य शीघ्र पूरा कर उसके संचालन और रखरखाव की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। जिला पदाधिकारी ने प्रभारी प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा किला मैदान में मंच के जीर्णोद्धार, पेवर ब्लॉक बिछाने, पुराना बस स्टैंड से रामलीला मंच तक की दीवारों की पेंटिंग और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने का कार्य भी प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान जवाहर मध्य विद्यालय की स्थिति असंतोषजनक पाई गई। इस पर जिला पदाधिकारी ने प्रभारी प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा और जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी और नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सहित कई संबंधित अधिकारी मौजूद थे। बक्सर की जिला पदाधिकारी (DM) श्रीमती साहिला ने शनिवार को शहर के प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई, यातायात, अतिक्रमण नियंत्रण और विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। DM ने किला मैदान, पुराना बस स्टैंड और लाइट एंड साउंड परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। DM ने अतिथि गृह जाने वाले मार्ग को ‘नो व्हीकल जोन’ घोषित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह मार्ग आम जनता की आवाजाही से मुक्त रहेगा। नगर परिषद, बक्सर के कार्यपालक पदाधिकारी को सूचना बोर्ड लगाने और निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के लिए कहा गया। जाम पर DM ने नाराजगी व्यक्त की
मॉडल थाना से तड़का नाला तक सड़क किनारे अवैध दुकानों और वाहनों की पार्किंग से लगने वाले जाम पर DM ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने इस क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, रामरेखा घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 15 दिनों के भीतर उचित पार्किंग स्थल विकसित करने का आदेश भी दिया गया। लाइट एंड साउंड परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए DM ने पहुंच मार्गों की मरम्मत, नियमित साफ-सफाई और सड़कों के किनारे वृक्षारोपण के निर्देश दिए। उन्होंने परियोजना का कार्य शीघ्र पूरा कर उसके संचालन और रखरखाव की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। जिला पदाधिकारी ने प्रभारी प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा किला मैदान में मंच के जीर्णोद्धार, पेवर ब्लॉक बिछाने, पुराना बस स्टैंड से रामलीला मंच तक की दीवारों की पेंटिंग और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने का कार्य भी प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान जवाहर मध्य विद्यालय की स्थिति असंतोषजनक पाई गई। इस पर जिला पदाधिकारी ने प्रभारी प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा और जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी और नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सहित कई संबंधित अधिकारी मौजूद थे।


