शेखपुरा में बुधवार को जिला पदाधिकारी शेखर आनंद की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मंथन सभागार में पंचायती राज विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में विकास कार्यों की गति तेज करना और योजनाओं में पारदर्शिता लाना था। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने जिले के विभिन्न प्रखंडों में निर्माणाधीन 30 पंचायत सरकार भवनों की कार्य प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि जो भी भवन निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से निर्माण स्थल का निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि गुणवत्ता और समय का पालन सुनिश्चित हो सके। लंबित योजनाओं को जल्द से जल्द पुरा करने के निर्देश DM ने मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत ‘गली-नाली पक्की करण’ कार्य की समीक्षा करते हुए लंबित योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण करने को कहा। वहीं, मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर लाइट योजना के तहत सौर ऊर्जा अधिष्ठान की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि जिन वार्डों में अभी तक सोलर लाइट नहीं लगी है, वहां अविलंब कार्य शुरू किया जाए। उन्होंने सौर ऊर्जा लाइट लगाने का कार्य ससमय और मानक के अनुसार करने पर जोर दिया। सरकार की सभी योजनाओं का फायदा सुलभ तरीके से मिलना चाहिए जिला पदाधिकारी ने कड़े लहजे में कहा कि जो पंचायत सरकार भवन पूर्ण हो चुके हैं, वहां आम जनता को सरकार की सभी योजनाओं का फायदा सुलभ तरीके से मिलना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी संबंधित पदाधिकारी और कर्मी अपने निर्धारित कार्यालय (पंचायत सरकार भवन) में ससमय उपस्थित रहें। ड्यूटी से गायब रहने वाले या कार्य में कोताही बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। पंचायत स्तर पर ही आरटीपीएस (RTPS) व अन्य सेवाओं का संचालन सुनिश्चित करने को भी कहा गया, ताकि ग्रामीणों को जिला मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। इस समीक्षा बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी और अन्य संबंधित तकनीकी सहायक उपस्थित थे। शेखपुरा में बुधवार को जिला पदाधिकारी शेखर आनंद की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मंथन सभागार में पंचायती राज विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में विकास कार्यों की गति तेज करना और योजनाओं में पारदर्शिता लाना था। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने जिले के विभिन्न प्रखंडों में निर्माणाधीन 30 पंचायत सरकार भवनों की कार्य प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि जो भी भवन निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से निर्माण स्थल का निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि गुणवत्ता और समय का पालन सुनिश्चित हो सके। लंबित योजनाओं को जल्द से जल्द पुरा करने के निर्देश DM ने मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत ‘गली-नाली पक्की करण’ कार्य की समीक्षा करते हुए लंबित योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण करने को कहा। वहीं, मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर लाइट योजना के तहत सौर ऊर्जा अधिष्ठान की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि जिन वार्डों में अभी तक सोलर लाइट नहीं लगी है, वहां अविलंब कार्य शुरू किया जाए। उन्होंने सौर ऊर्जा लाइट लगाने का कार्य ससमय और मानक के अनुसार करने पर जोर दिया। सरकार की सभी योजनाओं का फायदा सुलभ तरीके से मिलना चाहिए जिला पदाधिकारी ने कड़े लहजे में कहा कि जो पंचायत सरकार भवन पूर्ण हो चुके हैं, वहां आम जनता को सरकार की सभी योजनाओं का फायदा सुलभ तरीके से मिलना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी संबंधित पदाधिकारी और कर्मी अपने निर्धारित कार्यालय (पंचायत सरकार भवन) में ससमय उपस्थित रहें। ड्यूटी से गायब रहने वाले या कार्य में कोताही बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। पंचायत स्तर पर ही आरटीपीएस (RTPS) व अन्य सेवाओं का संचालन सुनिश्चित करने को भी कहा गया, ताकि ग्रामीणों को जिला मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। इस समीक्षा बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी और अन्य संबंधित तकनीकी सहायक उपस्थित थे।


