मधुबनी जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार शाम पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई, जिसमें सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और बाल विकास परियोजना पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक के दौरान पंचायत सरकार भवन, मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना, ई-ग्राम कचहरी, आरटीपीएस और मोक्षधाम सहित विभिन्न योजनाओं की प्रखंडवार विस्तृत समीक्षा की गई। मानदेय भुगतान की विशेष रूप से समीक्षा
इसके अतिरिक्त, न्यायमित्र/कचहरी सचिव और जन-प्रतिनिधियों के मानदेय भुगतान की स्थिति पर भी चर्चा हुई। जिला पंचायत कार्यालय में पदस्थापित कर्मियों के वेतन और मानदेय भुगतान की स्थिति की भी विशेष रूप से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए। उन्होंने लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी योजनाओं का लाभ समय पर आम जनता तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मधुबनी जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार शाम पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई, जिसमें सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और बाल विकास परियोजना पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक के दौरान पंचायत सरकार भवन, मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना, ई-ग्राम कचहरी, आरटीपीएस और मोक्षधाम सहित विभिन्न योजनाओं की प्रखंडवार विस्तृत समीक्षा की गई। मानदेय भुगतान की विशेष रूप से समीक्षा
इसके अतिरिक्त, न्यायमित्र/कचहरी सचिव और जन-प्रतिनिधियों के मानदेय भुगतान की स्थिति पर भी चर्चा हुई। जिला पंचायत कार्यालय में पदस्थापित कर्मियों के वेतन और मानदेय भुगतान की स्थिति की भी विशेष रूप से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए। उन्होंने लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी योजनाओं का लाभ समय पर आम जनता तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।


