इंटर परीक्षा का तीसरा दिन:नवादा में डीएम रवि प्रकाश ने केंद्रों के निरीक्षण के दौरान 11 परीक्षार्थी को निष्कासित किया

इंटर परीक्षा का तीसरा दिन:नवादा में डीएम रवि प्रकाश ने केंद्रों के निरीक्षण के दौरान 11 परीक्षार्थी को निष्कासित किया

नवादा में इंटरमीडिएट वार्षिक (सैद्धांतिक) परीक्षा-2026 के तीसरे दिन, 5 फरवरी 2026 को, द्वितीय पाली में जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीएस कॉलेज, हिसुआ और इंटर स्कूल, हिसुआ से कुल 11 परीक्षार्थियों को कदाचार के आरोप में निष्कासित किया गया। जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने टीएस कॉलेज, हिसुआ और इंटर स्कूल, हिसुआ स्थित परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने केंद्रों पर विधि-व्यवस्था, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और प्रवेश-निकास प्रणाली सहित कदाचार-मुक्त परीक्षा संचालन हेतु की गई व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान, डीएम ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देशों के तहत सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और कर्मियों को स्वच्छ, शांतिपूर्ण और कदाचार-मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। द्वितीय पाली में टीएस कॉलेज, हिसुआ से तीन परीक्षार्थी (आसिफ रजा, प्रणव कुमार और सत्यम कुमार) और इंटर स्कूल, हिसुआ से आठ परीक्षार्थी (अभिषेक कुमार, रंजन कुमार, आशीष कुमार, आर्यन कुमार, सैफ रजा, सत्यांश कुमार, आकाश कुमार और पप्पू कुमार) कदाचार में लिप्त पाए गए। इन सभी 11 परीक्षार्थियों को परीक्षा से निष्कासित कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है। नवादा में इंटरमीडिएट वार्षिक (सैद्धांतिक) परीक्षा-2026 के तीसरे दिन, 5 फरवरी 2026 को, द्वितीय पाली में जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीएस कॉलेज, हिसुआ और इंटर स्कूल, हिसुआ से कुल 11 परीक्षार्थियों को कदाचार के आरोप में निष्कासित किया गया। जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने टीएस कॉलेज, हिसुआ और इंटर स्कूल, हिसुआ स्थित परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने केंद्रों पर विधि-व्यवस्था, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और प्रवेश-निकास प्रणाली सहित कदाचार-मुक्त परीक्षा संचालन हेतु की गई व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान, डीएम ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देशों के तहत सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और कर्मियों को स्वच्छ, शांतिपूर्ण और कदाचार-मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। द्वितीय पाली में टीएस कॉलेज, हिसुआ से तीन परीक्षार्थी (आसिफ रजा, प्रणव कुमार और सत्यम कुमार) और इंटर स्कूल, हिसुआ से आठ परीक्षार्थी (अभिषेक कुमार, रंजन कुमार, आशीष कुमार, आर्यन कुमार, सैफ रजा, सत्यांश कुमार, आकाश कुमार और पप्पू कुमार) कदाचार में लिप्त पाए गए। इन सभी 11 परीक्षार्थियों को परीक्षा से निष्कासित कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *