गोपालगंज में गांधी महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा मेगा कैंप:DM पवन कुमार सिन्हा ने किया उद्घाटन, नियमों के प्रति किया जागरूक

गोपालगंज में गांधी महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा मेगा कैंप:DM पवन कुमार सिन्हा ने किया उद्घाटन, नियमों के प्रति किया जागरूक

गोपालगंज के गांधी महाविद्यालय परिसर में सड़क सुरक्षा माह के तहत एक मेगा कैंप का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ, वाहन चालक और आम नागरिक उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सुरक्षित यातायात व्यवहार को बढ़ावा देना था। उद्घाटन के बाद, जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है सड़क सुरक्षा उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारियां लोगों तक सरल और प्रभावी ढंग से पहुंचाई जाएं। अपने संबोधन में जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, नशे की हालत में गाड़ी नहीं चलाना, ट्रैफिक सिग्नलों का सम्मान करना और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करना जैसे कदमों पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि ये छोटे-छोटे कदम कई लोगों की जान बचा सकते हैं। गाड़ी चालकों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई परिवहन विभाग द्वारा लगाए गए स्टाल पर गाड़ी चालकों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन निबंधन, बीमा, प्रदूषण प्रमाण-पत्र और यातायात नियमों के उल्लंघन से होने वाले दंड के संबंध में भी लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा से संबंधित पंपलेट, पोस्टर और अन्य जागरूकता सामग्री का वितरण भी किया गया। हेलमेट पहनने की अपील की सभी पदाधिकारियों ने विशेष रूप से युवाओं से अपील की कि वे दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि सड़क दुर्घटनाओं के मुख्य कारणों में तेज गति, लापरवाही, यातायात नियमों की अनदेखी और जागरूकता की कमी शामिल है। कार्यक्रम के समापन अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत जिले में निरंतर इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम, शिविर एवं अभियान चलाए जाएंगे, ताकि आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति स्थायी जागरूकता उत्पन्न हो सके। गोपालगंज के गांधी महाविद्यालय परिसर में सड़क सुरक्षा माह के तहत एक मेगा कैंप का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ, वाहन चालक और आम नागरिक उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सुरक्षित यातायात व्यवहार को बढ़ावा देना था। उद्घाटन के बाद, जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है सड़क सुरक्षा उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारियां लोगों तक सरल और प्रभावी ढंग से पहुंचाई जाएं। अपने संबोधन में जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, नशे की हालत में गाड़ी नहीं चलाना, ट्रैफिक सिग्नलों का सम्मान करना और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करना जैसे कदमों पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि ये छोटे-छोटे कदम कई लोगों की जान बचा सकते हैं। गाड़ी चालकों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई परिवहन विभाग द्वारा लगाए गए स्टाल पर गाड़ी चालकों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन निबंधन, बीमा, प्रदूषण प्रमाण-पत्र और यातायात नियमों के उल्लंघन से होने वाले दंड के संबंध में भी लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा से संबंधित पंपलेट, पोस्टर और अन्य जागरूकता सामग्री का वितरण भी किया गया। हेलमेट पहनने की अपील की सभी पदाधिकारियों ने विशेष रूप से युवाओं से अपील की कि वे दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि सड़क दुर्घटनाओं के मुख्य कारणों में तेज गति, लापरवाही, यातायात नियमों की अनदेखी और जागरूकता की कमी शामिल है। कार्यक्रम के समापन अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत जिले में निरंतर इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम, शिविर एवं अभियान चलाए जाएंगे, ताकि आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति स्थायी जागरूकता उत्पन्न हो सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *