शेखपुरा में मंगलवार को डीएम शेखर आनंद ने समाहरणालय स्थित परेड ग्राउंड का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने खेल एवं फिटनेस सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ-साथ परिसर की गरिमा बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश दिए। डीएम ने विशेष रूप से जिम की मरम्मत और पानी निकासी की व्यवस्था पर जोर दिया। उन्होंने कार्यपालक अभियंता बुडको को जिम के उपकरणों और बुनियादी ढांचे को जल्द से जल्द सुधारने का निर्देश दिया, ताकि युवा और आम नागरिक इसका लाभ उठा सकें। जलजमाव की समस्या को देखते हुए, नाली के पानी की समुचित निकासी सुनिश्चित करने को भी कहा गया। कार्यपालक अभियंता बुडको को ग्राउंड के गुणवत्तापूर्ण कार्य, सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों को यथाशीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया। डीएम ने स्पष्ट किया कि सभी लंबित कार्य एक सप्ताह के भीतर हर हाल में पूरे किए जाएं, अन्यथा जवाबदेही तय की जाएगी। ग्राउंड में वाहनों का प्रवेश वर्जित
जिला प्रशासन ने परेड ग्राउंड को स्वच्छ और सुरक्षित रखने के लिए अब कड़ा रुख अपनाया है। डीएम ने बताया कि ग्राउंड में वाहनों का प्रवेश वर्जित है। रनिंग ट्रैक पर मोटरसाइकिल या साइकिल चलाना सख्त मना है। ऐसा करते पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी। ग्राउंड की दीवारों या परिसर में किसी भी प्रकार का पोस्टर या बैनर लगाना भी प्रतिबंधित है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने नागरिकों से भी सहयोग की अपील की है ताकि शहर की इस महत्वपूर्ण संपत्ति को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखा जा सके। शेखपुरा में मंगलवार को डीएम शेखर आनंद ने समाहरणालय स्थित परेड ग्राउंड का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने खेल एवं फिटनेस सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ-साथ परिसर की गरिमा बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश दिए। डीएम ने विशेष रूप से जिम की मरम्मत और पानी निकासी की व्यवस्था पर जोर दिया। उन्होंने कार्यपालक अभियंता बुडको को जिम के उपकरणों और बुनियादी ढांचे को जल्द से जल्द सुधारने का निर्देश दिया, ताकि युवा और आम नागरिक इसका लाभ उठा सकें। जलजमाव की समस्या को देखते हुए, नाली के पानी की समुचित निकासी सुनिश्चित करने को भी कहा गया। कार्यपालक अभियंता बुडको को ग्राउंड के गुणवत्तापूर्ण कार्य, सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों को यथाशीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया। डीएम ने स्पष्ट किया कि सभी लंबित कार्य एक सप्ताह के भीतर हर हाल में पूरे किए जाएं, अन्यथा जवाबदेही तय की जाएगी। ग्राउंड में वाहनों का प्रवेश वर्जित
जिला प्रशासन ने परेड ग्राउंड को स्वच्छ और सुरक्षित रखने के लिए अब कड़ा रुख अपनाया है। डीएम ने बताया कि ग्राउंड में वाहनों का प्रवेश वर्जित है। रनिंग ट्रैक पर मोटरसाइकिल या साइकिल चलाना सख्त मना है। ऐसा करते पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी। ग्राउंड की दीवारों या परिसर में किसी भी प्रकार का पोस्टर या बैनर लगाना भी प्रतिबंधित है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने नागरिकों से भी सहयोग की अपील की है ताकि शहर की इस महत्वपूर्ण संपत्ति को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखा जा सके।


