अररिया की हड़िया पंचायत में बिहार सरकार के ‘सात निश्चय 3.0’ के तहत ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हड़िया के सामुदायिक भवन में आयोजित ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी विनोद दूहन ने की। इसका मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों की शिकायतें और मांगें सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। परिवादी सलमान ने भू-अर्जन से संबंधित शिकायत दर्ज कराई, जबकि मरियम और फरजाना खातून ने राशन कार्ड में नाम जोड़ने का अनुरोध किया। संबंधित विभागों को शिकायतों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश नगमा खातून और बीबी नरगिश ने बांस भूमि उपलब्ध कराने की मांग की। शौकत ने गलत तरीके से किए गए भूमि म्यूटेशन को रद्द करने का अनुरोध किया। इसके अतिरिक्त, बिजली, आंगनबाड़ी केंद्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, नल जल योजना, शौचालय निर्माण और आवास से संबंधित शिकायतें भी दर्ज की गईं। जिलाधिकारी ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को जांच कर नियमानुसार शिकायतों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। ग्रामीणों में सकारात्मक उत्साह देखा गया इस पहल को लेकर ग्रामीणों में सकारात्मक उत्साह देखा गया और उन्होंने जिलाधिकारी की सराहना की। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता (जिला लोक शिकायत निवारण), अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, सहायक निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण, जिला पशुपालन पदाधिकारी, सहायक निदेशक दिव्यांगजन कोषांग सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारी और हड़िया पंचायत के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। अररिया की हड़िया पंचायत में बिहार सरकार के ‘सात निश्चय 3.0’ के तहत ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हड़िया के सामुदायिक भवन में आयोजित ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी विनोद दूहन ने की। इसका मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों की शिकायतें और मांगें सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। परिवादी सलमान ने भू-अर्जन से संबंधित शिकायत दर्ज कराई, जबकि मरियम और फरजाना खातून ने राशन कार्ड में नाम जोड़ने का अनुरोध किया। संबंधित विभागों को शिकायतों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश नगमा खातून और बीबी नरगिश ने बांस भूमि उपलब्ध कराने की मांग की। शौकत ने गलत तरीके से किए गए भूमि म्यूटेशन को रद्द करने का अनुरोध किया। इसके अतिरिक्त, बिजली, आंगनबाड़ी केंद्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, नल जल योजना, शौचालय निर्माण और आवास से संबंधित शिकायतें भी दर्ज की गईं। जिलाधिकारी ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को जांच कर नियमानुसार शिकायतों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। ग्रामीणों में सकारात्मक उत्साह देखा गया इस पहल को लेकर ग्रामीणों में सकारात्मक उत्साह देखा गया और उन्होंने जिलाधिकारी की सराहना की। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता (जिला लोक शिकायत निवारण), अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, सहायक निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण, जिला पशुपालन पदाधिकारी, सहायक निदेशक दिव्यांगजन कोषांग सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारी और हड़िया पंचायत के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


