गोपालगंज के जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने 20 जनवरी को प्रस्तावित मुख्यमंत्री की “समृद्धि यात्रा” की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बरौली स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय, बरौली प्रखंड कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बतरदेह बांध स्थित हेलीपैड का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर मंच, बैठक व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत आपूर्ति और सुरक्षा संबंधी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी तैयारियां समय-सीमा के भीतर पूरी होनी चाहिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हेलीपैड पर समतलीकरण, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने के विशेष निर्देश दिए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सीय सुविधा, दवाओं की उपलब्धता और आपातकालीन व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी भी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। इस निरीक्षण के दौरान सदर और हथुआ अनुमंडल पदाधिकारी, पंचायती राज पदाधिकारी सहित मुख्यमंत्री के विशेष सुरक्षा दल के अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और प्रगति की नियमित जानकारी देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा जिले के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिससे विकास योजनाओं को गति मिलेगी और आमजन सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। गोपालगंज के जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने 20 जनवरी को प्रस्तावित मुख्यमंत्री की “समृद्धि यात्रा” की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बरौली स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय, बरौली प्रखंड कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बतरदेह बांध स्थित हेलीपैड का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर मंच, बैठक व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत आपूर्ति और सुरक्षा संबंधी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी तैयारियां समय-सीमा के भीतर पूरी होनी चाहिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हेलीपैड पर समतलीकरण, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने के विशेष निर्देश दिए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सीय सुविधा, दवाओं की उपलब्धता और आपातकालीन व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी भी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। इस निरीक्षण के दौरान सदर और हथुआ अनुमंडल पदाधिकारी, पंचायती राज पदाधिकारी सहित मुख्यमंत्री के विशेष सुरक्षा दल के अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और प्रगति की नियमित जानकारी देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा जिले के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिससे विकास योजनाओं को गति मिलेगी और आमजन सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे।


