बेगूसराय में डीएम श्रीकांत शास्त्री ने आज बेगूसराय बालिका गृह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने आवासीय व्यवस्था, स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया। संबंधित पदाधिकारियों से इसके संबंध में विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान डीएम ने बालिकाओं से बातचीत कर उनकी दिनचर्या, पढ़ाई-लिखाई और अन्य आवश्यक सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बालिकाओं को प्रोत्साहित करते हुए नियमित रूप से अध्ययन करने और अपने भविष्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही उन्होंने व्यवस्था की भी जानकारी ली। पठन-पाठन की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश डीएम बालिका गृह के अधीक्षक को निर्देश दिया कि बालिकाओं को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराया जाए। जिससे उनके विकास में किसी प्रकार की बाधा नहीं आए। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (सर्व शिक्षा) को निर्देश दिया कि बालिकाओं के पठन-पाठन की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। इसके लिए नियमित कक्षाओं का संचालन, अध्ययन सामग्री की उपलब्धता और आवश्यकतानुसार शिक्षकों की व्यवस्था करने को कहा गया है। जिससे बालिकाओं की शिक्षा जारी रह सके। डीएम ने स्वास्थ्य और प्रतिरक्षण से संबंधित व्यवस्थाओं की भी विस्तार से जानकारी ली। पोषण संबंधी मानकों का पालन करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि समय-समय पर बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए और आवश्यकतानुसार टीकाकरण एवं चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने बालिका गृह में स्वच्छता और पोषण संबंधी मानकों का विशेष रूप से पालन करने पर भी जोर दिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ परामर्श, कौशल विकास और मनोरंजनात्मक गतिविधियों का भी नियमित आयोजन किया जाए, जिससे उनका मानसिक, शैक्षणिक और सामाजिक विकास बेहतर ढंग से हो सके। बेगूसराय में डीएम श्रीकांत शास्त्री ने आज बेगूसराय बालिका गृह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने आवासीय व्यवस्था, स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया। संबंधित पदाधिकारियों से इसके संबंध में विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान डीएम ने बालिकाओं से बातचीत कर उनकी दिनचर्या, पढ़ाई-लिखाई और अन्य आवश्यक सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बालिकाओं को प्रोत्साहित करते हुए नियमित रूप से अध्ययन करने और अपने भविष्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही उन्होंने व्यवस्था की भी जानकारी ली। पठन-पाठन की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश डीएम बालिका गृह के अधीक्षक को निर्देश दिया कि बालिकाओं को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराया जाए। जिससे उनके विकास में किसी प्रकार की बाधा नहीं आए। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (सर्व शिक्षा) को निर्देश दिया कि बालिकाओं के पठन-पाठन की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। इसके लिए नियमित कक्षाओं का संचालन, अध्ययन सामग्री की उपलब्धता और आवश्यकतानुसार शिक्षकों की व्यवस्था करने को कहा गया है। जिससे बालिकाओं की शिक्षा जारी रह सके। डीएम ने स्वास्थ्य और प्रतिरक्षण से संबंधित व्यवस्थाओं की भी विस्तार से जानकारी ली। पोषण संबंधी मानकों का पालन करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि समय-समय पर बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए और आवश्यकतानुसार टीकाकरण एवं चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने बालिका गृह में स्वच्छता और पोषण संबंधी मानकों का विशेष रूप से पालन करने पर भी जोर दिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ परामर्श, कौशल विकास और मनोरंजनात्मक गतिविधियों का भी नियमित आयोजन किया जाए, जिससे उनका मानसिक, शैक्षणिक और सामाजिक विकास बेहतर ढंग से हो सके।


