सामस विष्णुधाम डेवलपमेंट वर्क का DM ने किया इंस्पेक्शन:शेखपुरा में क्वालिटी, टाइम लिमिट पर फोकस; टूरिज्म हब बनाने का टारगेट

सामस विष्णुधाम डेवलपमेंट वर्क का DM ने किया इंस्पेक्शन:शेखपुरा में क्वालिटी, टाइम लिमिट पर फोकस; टूरिज्म हब बनाने का टारगेट

शेखपुरा में जिलाधिकारी शेखर आनंद ने सामस स्थित प्रसिद्ध विष्णुधाम में चल रही विकास योजनाओं का औचक निरीक्षण किया। राज्य सरकार द्वारा करोड़ों की राशि से इस स्थल को पर्यटक क्षेत्र बनाने की दिशा में कार्य प्रगति पर है, जिसकी जमीनी हकीकत जानने के लिए डीएम मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने विभिन्न निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्यों का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि जिले की ऐतिहासिक और धार्मिक विरासत को संरक्षित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। डीएम ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की भी जांच की और चेतावनी दी कि यदि कार्य मानक के अनुरूप नहीं हुआ या किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती गई, तो संबंधित एजेंसी और पदाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने का लक्ष्य टाल क्षेत्र विकास योजना के तहत सामस विष्णुधाम को एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने का लक्ष्य है। जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि सभी शेष कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि पर्यटन स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, प्रकाश और सुगम आवागमन की पर्याप्त व्यवस्था हो। इस निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के साथ कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। ”पूरे राज्य की आस्था का केंद्र” इनमें कार्यपालक अभियंता (पर्यटन विभाग), बरबीघा के प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी और अन्य संबंधित विभागीय कनीय अभियंता एवं कर्मी शामिल थे। जिलाधिकारी ने कहा, “सामस विष्णुधाम केवल जिले का ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य की आस्था का केंद्र है। हमारा उद्देश्य ‘प्रगति यात्रा’ के माध्यम से इन स्थलों का कायाकल्प करना है, जिससे स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिले और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा हों।” उन्होंने आगे कहा कि जिला प्रशासन टाल क्षेत्र के विकास को लेकर गंभीर है, और विष्णुधाम के विकास से क्षेत्र की आर्थिक व सामाजिक पहचान और मजबूत होगी। इससे पूर्व, बीती रात जिलाधिकारी शेखर आनंद के माता-पिता ने भी विष्णुधाम सामस पहुंचकर भगवान विष्णु की आदमकद प्राचीन मूर्ति की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर विष्णुधाम न्यास परिषद के अध्यक्ष डॉ. केएमपी सिंह ने उन्हें अंग वस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। शेखपुरा में जिलाधिकारी शेखर आनंद ने सामस स्थित प्रसिद्ध विष्णुधाम में चल रही विकास योजनाओं का औचक निरीक्षण किया। राज्य सरकार द्वारा करोड़ों की राशि से इस स्थल को पर्यटक क्षेत्र बनाने की दिशा में कार्य प्रगति पर है, जिसकी जमीनी हकीकत जानने के लिए डीएम मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने विभिन्न निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्यों का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि जिले की ऐतिहासिक और धार्मिक विरासत को संरक्षित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। डीएम ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की भी जांच की और चेतावनी दी कि यदि कार्य मानक के अनुरूप नहीं हुआ या किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती गई, तो संबंधित एजेंसी और पदाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने का लक्ष्य टाल क्षेत्र विकास योजना के तहत सामस विष्णुधाम को एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने का लक्ष्य है। जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि सभी शेष कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि पर्यटन स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, प्रकाश और सुगम आवागमन की पर्याप्त व्यवस्था हो। इस निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के साथ कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। ”पूरे राज्य की आस्था का केंद्र” इनमें कार्यपालक अभियंता (पर्यटन विभाग), बरबीघा के प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी और अन्य संबंधित विभागीय कनीय अभियंता एवं कर्मी शामिल थे। जिलाधिकारी ने कहा, “सामस विष्णुधाम केवल जिले का ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य की आस्था का केंद्र है। हमारा उद्देश्य ‘प्रगति यात्रा’ के माध्यम से इन स्थलों का कायाकल्प करना है, जिससे स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिले और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा हों।” उन्होंने आगे कहा कि जिला प्रशासन टाल क्षेत्र के विकास को लेकर गंभीर है, और विष्णुधाम के विकास से क्षेत्र की आर्थिक व सामाजिक पहचान और मजबूत होगी। इससे पूर्व, बीती रात जिलाधिकारी शेखर आनंद के माता-पिता ने भी विष्णुधाम सामस पहुंचकर भगवान विष्णु की आदमकद प्राचीन मूर्ति की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर विष्णुधाम न्यास परिषद के अध्यक्ष डॉ. केएमपी सिंह ने उन्हें अंग वस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *