मधुबनी समाहरणालय के सभा कक्ष में सोमवार शाम जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सिविल सोसायटी के प्रतिनिधियों ने शहरी क्षेत्रों की आधारभूत संरचना के विकास, नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था पर विशेष रूप से फीडबैक लिया। सभी अनुमंडलों के प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन द्वारा हाल ही में उठाए गए प्रभावी कदमों की सराहना की। उन्होंने बताया कि एलपीजी आपूर्ति की स्थिति में पहले से उल्लेखनीय सुधार हुआ है। जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता जिलाधिकारी ने सिविल सोसायटी के सदस्यों के माध्यम से आमजन से अपील की। उन्होंने कहा कि जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है, इसलिए किसी भी प्रकार के पैनिक या भ्रम की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने लोगों से अनावश्यक बुकिंग और गैस सिलेंडर के भंडारण से बचने का आग्रह किया, ताकि आपूर्ति व्यवस्था सुचारु रहे और सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस मिल सके। समस्या का स्थायी समाधान जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल सिविल सोसायटी के सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं, स्थानीय आवश्यकताओं और विकास संबंधी प्राथमिकताओं को भी जिलाधिकारी के समक्ष विस्तार से रखा। इनमें कोशी नदी रोड को घोघरडीहा रेलवे स्टेशन तक विस्तारित करना, जयनगर में औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार की आवश्यकता, बेनीपट्टी में जिला परिषद की भूमि पर पार्क निर्माण और मधुबनी शहर में अतिक्रमण व रोड जाम की समस्या का स्थायी समाधान जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल थे। इन मुद्दों को स्थानीय विकास, यातायात सुगमता, रोजगार सृजन और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण बताया गया। सक्रिय भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया जिलाधिकारी ने सभी सदस्यों और सिविल सोसायटी प्रतिनिधियों को उनके रचनात्मक सुझावों, क्षेत्रीय अनुभवों और जनहित के प्रति सक्रिय भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन विकास कार्यों को जनसहभागिता के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे संवाद से स्थानीय समस्याओं की सही पहचान होती है और उनके व्यावहारिक समाधान की दिशा भी मिलती है। बैठक में एसपी योगेंद्र कुमार, उप विकास आयुक्त सुमन प्रसाद साह, नगर आयुक्त उमेश भारती और पुलिस उपाधीक्षक रश्मि सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मधुबनी समाहरणालय के सभा कक्ष में सोमवार शाम जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सिविल सोसायटी के प्रतिनिधियों ने शहरी क्षेत्रों की आधारभूत संरचना के विकास, नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था पर विशेष रूप से फीडबैक लिया। सभी अनुमंडलों के प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन द्वारा हाल ही में उठाए गए प्रभावी कदमों की सराहना की। उन्होंने बताया कि एलपीजी आपूर्ति की स्थिति में पहले से उल्लेखनीय सुधार हुआ है। जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता जिलाधिकारी ने सिविल सोसायटी के सदस्यों के माध्यम से आमजन से अपील की। उन्होंने कहा कि जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है, इसलिए किसी भी प्रकार के पैनिक या भ्रम की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने लोगों से अनावश्यक बुकिंग और गैस सिलेंडर के भंडारण से बचने का आग्रह किया, ताकि आपूर्ति व्यवस्था सुचारु रहे और सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस मिल सके। समस्या का स्थायी समाधान जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल सिविल सोसायटी के सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं, स्थानीय आवश्यकताओं और विकास संबंधी प्राथमिकताओं को भी जिलाधिकारी के समक्ष विस्तार से रखा। इनमें कोशी नदी रोड को घोघरडीहा रेलवे स्टेशन तक विस्तारित करना, जयनगर में औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार की आवश्यकता, बेनीपट्टी में जिला परिषद की भूमि पर पार्क निर्माण और मधुबनी शहर में अतिक्रमण व रोड जाम की समस्या का स्थायी समाधान जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल थे। इन मुद्दों को स्थानीय विकास, यातायात सुगमता, रोजगार सृजन और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण बताया गया। सक्रिय भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया जिलाधिकारी ने सभी सदस्यों और सिविल सोसायटी प्रतिनिधियों को उनके रचनात्मक सुझावों, क्षेत्रीय अनुभवों और जनहित के प्रति सक्रिय भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन विकास कार्यों को जनसहभागिता के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे संवाद से स्थानीय समस्याओं की सही पहचान होती है और उनके व्यावहारिक समाधान की दिशा भी मिलती है। बैठक में एसपी योगेंद्र कुमार, उप विकास आयुक्त सुमन प्रसाद साह, नगर आयुक्त उमेश भारती और पुलिस उपाधीक्षक रश्मि सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


