बेतिया के जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने बुधवार को सड़क सुरक्षा को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक किया। उेन्होंने सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम स्तर पर लाने को जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है। सड़क दुर्घटना के मामलों की समीक्षा की गई उन्होंने यह बात जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। बैठक में जिले में हुई सड़क दुर्घटनाओं, मृतकों व घायलों के आँकड़ों, दुर्घटनाओं के कारणों, मुआवजा भुगतान, हिट एंड रन मामलों और चिन्हित ब्लैक स्पॉटों की विस्तृत समीक्षा की गई।
संवेदनशील जगहों को चिह्नित कर साइनेज बोर्ड लगानेा के निर्देश जिला पदाधिकारी ने दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुरक्षा उपायों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। इसके तहत ब्लैक स्पॉटों पर कैट्स आई, रम्बल स्ट्रिप्स, तेज मोड़ों और संवेदनशील स्थलों पर बैरियर लगाए जाएंगे। पुल-पुलियों व डिवाइडरों पर रिफ्लेक्टर और स्टड लगाने के भी निर्देश दिए गए। आवश्यक स्थानों पर ट्रॉली स्टॉपर, साइनेज बोर्ड और चेतावनी संकेतक भी लगाए जाएंगे। ओवर्लोडिंग पर रोक लगाने पर जोर बैठक में ओवरलोडेड वाहनों पर पूर्ण रोक लगाने, नियमित वाहन जांच अभियान चलाने और तेज गति, नशे में ड्राइविंग, बिना हेलमेट व सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। नगर निकायों को नो पार्किंग व नो वेंडिंग जोन लागू करने, अतिक्रमण हटाने और अवैध पार्किंग पर जुर्माना वसूलने का निर्देश भी दिया गया। लोगों को जागरूक करने पर जोर जिला पदाधिकारी ने जन-जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया, ताकि लोग यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने हिट एंड रन मामलों में पीड़ितों को शीघ्र सहायता राशि देने और गुड सेमेरिटन योजना के तहत मददगार नागरिकों को संरक्षण देने के निर्देश भी दिए। सिंह ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से सतत निगरानी और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। बेतिया के जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने बुधवार को सड़क सुरक्षा को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक किया। उेन्होंने सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम स्तर पर लाने को जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है। सड़क दुर्घटना के मामलों की समीक्षा की गई उन्होंने यह बात जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। बैठक में जिले में हुई सड़क दुर्घटनाओं, मृतकों व घायलों के आँकड़ों, दुर्घटनाओं के कारणों, मुआवजा भुगतान, हिट एंड रन मामलों और चिन्हित ब्लैक स्पॉटों की विस्तृत समीक्षा की गई।
संवेदनशील जगहों को चिह्नित कर साइनेज बोर्ड लगानेा के निर्देश जिला पदाधिकारी ने दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुरक्षा उपायों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। इसके तहत ब्लैक स्पॉटों पर कैट्स आई, रम्बल स्ट्रिप्स, तेज मोड़ों और संवेदनशील स्थलों पर बैरियर लगाए जाएंगे। पुल-पुलियों व डिवाइडरों पर रिफ्लेक्टर और स्टड लगाने के भी निर्देश दिए गए। आवश्यक स्थानों पर ट्रॉली स्टॉपर, साइनेज बोर्ड और चेतावनी संकेतक भी लगाए जाएंगे। ओवर्लोडिंग पर रोक लगाने पर जोर बैठक में ओवरलोडेड वाहनों पर पूर्ण रोक लगाने, नियमित वाहन जांच अभियान चलाने और तेज गति, नशे में ड्राइविंग, बिना हेलमेट व सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। नगर निकायों को नो पार्किंग व नो वेंडिंग जोन लागू करने, अतिक्रमण हटाने और अवैध पार्किंग पर जुर्माना वसूलने का निर्देश भी दिया गया। लोगों को जागरूक करने पर जोर जिला पदाधिकारी ने जन-जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया, ताकि लोग यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने हिट एंड रन मामलों में पीड़ितों को शीघ्र सहायता राशि देने और गुड सेमेरिटन योजना के तहत मददगार नागरिकों को संरक्षण देने के निर्देश भी दिए। सिंह ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से सतत निगरानी और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।


