जमुई सदर अस्पताल में DM ने सौंपे जन्म प्रमाणपत्र:सरकारी कर्मियों के प्रसव कराने की सराहना की, दोनों नवजात स्वस्थ

जमुई सदर अस्पताल में DM ने सौंपे जन्म प्रमाणपत्र:सरकारी कर्मियों के प्रसव कराने की सराहना की, दोनों नवजात स्वस्थ

जमुई सदर अस्पताल में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर भरोसा बढ़ाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी नवीन ने नवजात शिशुओं के परिजनों को स्वयं जन्म प्रमाणपत्र सौंपे। उन्होंने गुरुवार रात अस्पताल का दौरा किया और सरकारी कर्मचारियों द्वारा अस्पताल में प्रसव कराने की सराहना की। जिलाधिकारी के अचानक आगमन से अस्पताल परिसर में कुछ समय के लिए हलचल मच गई। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार सिंह की उपस्थिति में, डीएम ने प्रसव कक्ष और प्रसूता वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और साफ-सफाई तथा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। प्रसव के बाद दोनों नवजात स्वस्थ डीएम ने बताया कि उनके कार्यालय के आईटी मैनेजर रवि कुमार रजक की पत्नी शबनम कुमारी (जमालपुर, मुंगेर) और चतुर्थवर्गीय कर्मचारी मोनू कुमार की पत्नी भारती कुमारी (मोहनपुर, जमुई) ने हाल ही में सदर अस्पताल में सुरक्षित प्रसव कराया है। दोनों नवजात शिशु स्वस्थ हैं। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा, “जब सरकारी सेवक स्वयं सरकारी अस्पताल में प्रसव कराते हैं, तो आम जनता का विश्वास और मजबूत होता है। यदि हम ही व्यवस्था पर भरोसा नहीं करेंगे, तो जनता कैसे करेगी?” उन्होंने इस पहल को अन्य लोगों के लिए प्रेरणा बताया। इस दौरान सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. सैयद नौशाद अहमद सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी उपस्थित रहे। जमुई सदर अस्पताल में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर भरोसा बढ़ाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी नवीन ने नवजात शिशुओं के परिजनों को स्वयं जन्म प्रमाणपत्र सौंपे। उन्होंने गुरुवार रात अस्पताल का दौरा किया और सरकारी कर्मचारियों द्वारा अस्पताल में प्रसव कराने की सराहना की। जिलाधिकारी के अचानक आगमन से अस्पताल परिसर में कुछ समय के लिए हलचल मच गई। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार सिंह की उपस्थिति में, डीएम ने प्रसव कक्ष और प्रसूता वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और साफ-सफाई तथा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। प्रसव के बाद दोनों नवजात स्वस्थ डीएम ने बताया कि उनके कार्यालय के आईटी मैनेजर रवि कुमार रजक की पत्नी शबनम कुमारी (जमालपुर, मुंगेर) और चतुर्थवर्गीय कर्मचारी मोनू कुमार की पत्नी भारती कुमारी (मोहनपुर, जमुई) ने हाल ही में सदर अस्पताल में सुरक्षित प्रसव कराया है। दोनों नवजात शिशु स्वस्थ हैं। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा, “जब सरकारी सेवक स्वयं सरकारी अस्पताल में प्रसव कराते हैं, तो आम जनता का विश्वास और मजबूत होता है। यदि हम ही व्यवस्था पर भरोसा नहीं करेंगे, तो जनता कैसे करेगी?” उन्होंने इस पहल को अन्य लोगों के लिए प्रेरणा बताया। इस दौरान सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. सैयद नौशाद अहमद सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी उपस्थित रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *