शेखपुरा में बिहार दिवस समारोह की शुरुआत रविवार को प्रभात फेरी के साथ हुई। जिलाधिकारी (डीएम) शेखर आनंद ने समाहरणालय परिसर से प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रभात फेरी समाहरणालय परिसर से शुरू होकर पूरे नगर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए बाईपास स्थित सरकारी अतिथि गृह श्याम सरोवर तक पहुंची। इस प्रभात फेरी का उद्देश्य जिला प्रशासन की विकास योजनाओं को प्रदर्शित करना था। इसमें शामिल अधिकारी, कर्मचारी और स्कूली बच्चे ‘बिहार गौरव’ के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। प्रभात फेरी के सुचारु संचालन के लिए नगर क्षेत्र में यातायात की विशेष व्यवस्था की गई थी। विभागों के लगाए जाएंगे स्टॉल बिहार दिवस को यादगार बनाने के लिए जिला प्रशासन ने पूरे दिन के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है। प्रभात फेरी के बाद श्याम सरोवर परिसर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके उपरांत जिले का मुख्य कार्यक्रम समाहरणालय के परेड ग्राउंड में होगा। यहां विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे और अतिथि ‘बिहार गौरव’ की गाथा का वर्णन करेंगे। खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया जाएगा पुरस्कृत इस अवसर पर बिहार दिवस पर आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा। शाम को बिहार दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रसिद्ध नृत्यांगना मधुरिमा बसु को आमंत्रित किया गया है। दिन भर जिला प्रशासन द्वारा कई अन्य आकर्षक कार्यक्रमों की भी योजना बनाई गई है। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त (डीडीसी) संजय कुमार, अपर समाहर्ता (एडीएम) लखींद्र पासवान, सिविल सर्जन (सीएस) डॉ. संजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) प्रियंका कुमारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) डॉ. राकेश कुमार सहित कई विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हुए। शेखपुरा में बिहार दिवस समारोह की शुरुआत रविवार को प्रभात फेरी के साथ हुई। जिलाधिकारी (डीएम) शेखर आनंद ने समाहरणालय परिसर से प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रभात फेरी समाहरणालय परिसर से शुरू होकर पूरे नगर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए बाईपास स्थित सरकारी अतिथि गृह श्याम सरोवर तक पहुंची। इस प्रभात फेरी का उद्देश्य जिला प्रशासन की विकास योजनाओं को प्रदर्शित करना था। इसमें शामिल अधिकारी, कर्मचारी और स्कूली बच्चे ‘बिहार गौरव’ के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। प्रभात फेरी के सुचारु संचालन के लिए नगर क्षेत्र में यातायात की विशेष व्यवस्था की गई थी। विभागों के लगाए जाएंगे स्टॉल बिहार दिवस को यादगार बनाने के लिए जिला प्रशासन ने पूरे दिन के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है। प्रभात फेरी के बाद श्याम सरोवर परिसर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके उपरांत जिले का मुख्य कार्यक्रम समाहरणालय के परेड ग्राउंड में होगा। यहां विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे और अतिथि ‘बिहार गौरव’ की गाथा का वर्णन करेंगे। खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया जाएगा पुरस्कृत इस अवसर पर बिहार दिवस पर आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा। शाम को बिहार दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रसिद्ध नृत्यांगना मधुरिमा बसु को आमंत्रित किया गया है। दिन भर जिला प्रशासन द्वारा कई अन्य आकर्षक कार्यक्रमों की भी योजना बनाई गई है। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त (डीडीसी) संजय कुमार, अपर समाहर्ता (एडीएम) लखींद्र पासवान, सिविल सर्जन (सीएस) डॉ. संजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) प्रियंका कुमारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) डॉ. राकेश कुमार सहित कई विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हुए।


