DM ने सीवान में बांटे कंबल:बढ़ती ठंड के बीच जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रये ने जरूरतमंदों की मदद की

सीवान में लगातार बढ़ रही ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में रविवार की देर रात सीवान जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रये ने शहर के विभिन्न स्थानों पर जाकर जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। इस मानवीय पहल से ठंड में ठिठुर रहे गरीब, मजदूर और मरीजों को बड़ी राहत मिली। जिला पदाधिकारी सबसे पहले सीवान रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां खुले आसमान के नीचे ठंड से कांपते मजदूरों, फुटपाथ पर सो रहे गरीबों और भीख मांगकर जीवन यापन करने वाले असहाय लोगों के बीच कंबल वितरित किया गया। देर रात अचानक डीएम को अपने बीच पाकर जरूरतमंद लोग आश्चर्यचकित भी हुए और प्रशासन की इस पहल की सराहना करते नजर आए। रिक्शा चालकों को भी कंबल प्रदान किया इसके बाद डीएम विवेक रंजन मैत्रये शहर की सड़कों पर निकले और ठंड में रिक्शा चलाकर गुजर-बसर कर रहे रिक्शा चालकों को भी कंबल प्रदान किया। ठंड की रात में काम करने को मजबूर इन लोगों के लिए यह सहायता किसी राहत से कम नहीं थी। वार्ड में भर्ती रोगियों के बीच कंबल का वितरण किया गया इसके उपरांत डीएम सदर अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज कराने आए मरीजों और अस्पताल के वार्ड में भर्ती रोगियों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कई मरीजों के परिजन भी इस सहायता से लाभान्वित हुए। अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों ने जिला प्रशासन के इस संवेदनशील कदम की सराहना की। कंबल वितरण की प्रक्रिया रविवार रात से शुरू की गई इस मौके पर जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रये ने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी और सामाजिक सुरक्षा विभाग के सहयोग से गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के लिए कंबलों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि कंबल वितरण की यह प्रक्रिया रविवार रात से शुरू की गई है और अगले दो दिनों के भीतर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंदों के बीच सभी कंबलों का वितरण पूरा कर लिया जाएगा। डीएम ने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि कोई भी गरीब या असहाय व्यक्ति ठंड के कारण परेशान न हो। ठंड से बचाव के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। जिला प्रशासन आगे भी ऐसे लोगों की मदद करता रहेगा। सीवान में लगातार बढ़ रही ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में रविवार की देर रात सीवान जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रये ने शहर के विभिन्न स्थानों पर जाकर जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। इस मानवीय पहल से ठंड में ठिठुर रहे गरीब, मजदूर और मरीजों को बड़ी राहत मिली। जिला पदाधिकारी सबसे पहले सीवान रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां खुले आसमान के नीचे ठंड से कांपते मजदूरों, फुटपाथ पर सो रहे गरीबों और भीख मांगकर जीवन यापन करने वाले असहाय लोगों के बीच कंबल वितरित किया गया। देर रात अचानक डीएम को अपने बीच पाकर जरूरतमंद लोग आश्चर्यचकित भी हुए और प्रशासन की इस पहल की सराहना करते नजर आए। रिक्शा चालकों को भी कंबल प्रदान किया इसके बाद डीएम विवेक रंजन मैत्रये शहर की सड़कों पर निकले और ठंड में रिक्शा चलाकर गुजर-बसर कर रहे रिक्शा चालकों को भी कंबल प्रदान किया। ठंड की रात में काम करने को मजबूर इन लोगों के लिए यह सहायता किसी राहत से कम नहीं थी। वार्ड में भर्ती रोगियों के बीच कंबल का वितरण किया गया इसके उपरांत डीएम सदर अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज कराने आए मरीजों और अस्पताल के वार्ड में भर्ती रोगियों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कई मरीजों के परिजन भी इस सहायता से लाभान्वित हुए। अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों ने जिला प्रशासन के इस संवेदनशील कदम की सराहना की। कंबल वितरण की प्रक्रिया रविवार रात से शुरू की गई इस मौके पर जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रये ने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी और सामाजिक सुरक्षा विभाग के सहयोग से गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के लिए कंबलों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि कंबल वितरण की यह प्रक्रिया रविवार रात से शुरू की गई है और अगले दो दिनों के भीतर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंदों के बीच सभी कंबलों का वितरण पूरा कर लिया जाएगा। डीएम ने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि कोई भी गरीब या असहाय व्यक्ति ठंड के कारण परेशान न हो। ठंड से बचाव के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। जिला प्रशासन आगे भी ऐसे लोगों की मदद करता रहेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *